Move to Jagran APP

महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया

महिला समिति की अध्यक्ष ने महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 03:10 AM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 03:10 AM (IST)
महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया

महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया

loksabha election banner

संसू, बुलंदशहर: महिला समिति की अध्यक्ष ने महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से संगठित होकर कार्य करने की अपील की। शुक्रवार को महिला समिति अध्यक्ष डीएम की पत्नी माधवी सिंह ने समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति में कार्यरत महिलाओं के कार्यों को जांचा परखा। कहा कि समिति महिला सशक्तिकरण का एक बेहतर माध्यम है। उन्होंने मसाला विक्रय केंद्र, मसाला गोदाम में सफाई रखने के निर्देश दिए। मसालों की गुणवत्ता एवं बिक्री के संबंध में जानकारी हासिल की। आपसी सामंजस्य बनाने हुए अच्छे वातावरण में महिला समिति के कार्यो में सहयोग करने पर जोर दिया। जिससे महिला समिति की छवि अच्छी बनी रहे। कहा कि महिला समिति द्वारा तैयार मसालों की गुणवत्ता के संबंध में नगर में अच्छी छवि बनी हुई है। उसी के अनुरूप कार्य किया जाए। आपसी विवादों से दूर रहते हुए समिति के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। डीएम अभय सिंह ने महिला सदस्यों से कहा कि महिला समिति के कार्यो को सही रूप में संचालित करें, जिससे समिति द्वारा तैयार किये गये मसालों की पहचान जनपद के बाहर भी हो सके। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्र मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.