समाज की तरक्की के लिए शिक्षा जरूरी
नगर के कचहरी रोड स्थित भगवान परशुराम भवन में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभा के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
बुलंदशहर, जेएनएन। नगर के कचहरी रोड स्थित भगवान परशुराम भवन में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभा के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
समारोह में मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा ने जिला अध्यक्ष महेशचंद भारद्वाज को जिला अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कराई। मुख्य अतिथि पीतांबर शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए शिक्षा जरूरी है। समाज की तरक्की के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण अंग है। बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए महासभा मदद करेगी। जिससे समाज के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकें। महासभा समाज में कमजोर लोगों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। जिला अध्यक्ष महाभा से समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ कर समाज को तरक्की की तरफ ले जाएंगे। जिला अध्यक्ष महेश चंद भारद्वाज ने संपूर्ण ब्राह्मण समाज को एकजुट करने समाज को नई दिशा प्रदान करने का आश्वासन दिया। समारोह की अध्यक्षता रामदास शर्मा तथा संचालन जय भगवान त्रिवेदी ने किया। इस दौरान अरंविद शर्मा, सतीश शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, केशव प्रसाद शर्मा, भारत भूषण शर्मा, देवेन्द्र कुमार शर्मा, लोकेश चंद शर्मा मौजूद रहे।
....
अमर सिंह राघव