विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चार माह से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे आवेदकों को तगड़ा झटका, बुलंदशहर में 160 ECC एजुकेटर भर्ती रद

Published: Sat, 17 Oct 2026 12:10 PM (IST)

बुलंदशहर में 160 ईसीसी एजुकेटर भर्ती रद्द कर दी गई है, जिससे चार महीने से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बुलंदशहर में 160 ईसीसी एजुकेटर भर्ती रद्द की गई।

  2. चार माह से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे थे आवेदक।

  3. गलत रेंडमाइजेशन और अनियमितताएँ बनीं रद्द होने का कारण।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। यदि आप 160 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसी एजुकेटर भर्ती के आवेदक है तो आपके लिए बुरी खबर है। विभाग ने 160 ईसीसी एजुकेटर भर्ती काे रद कर दिया है। ईसीसी एजुकेटर की भर्ती रद होने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 160 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्राें पर ईसीसी एजुकेटर की भर्ती सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से शुरू हुई थी। प्रक्रिया के तहत भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बुला कर 29 मई को स्कूल का आवंटन कर जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था।

चार माह से अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र का कर रहे थे इंतजार

स्कूल आवंटन के बाद ही तत्कालीन बीएसए का तबादला हो गया था। तभी से यह भर्ती प्रक्रिया अधर में लटकी पड़ी थी। अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र के लिए बीएसए दफ्तर के चक्कर काट रहे थे। जिनकों जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी करने का आश्वासन विभाग द्वारा दिया जा रहा था। स्कूल अांवटन के चार माह बाद जाकर भर्ती को रद कर दिया गयाा है। भर्ती के रद होने का कारण सही तरीके से रेंडमाइजेशन नहीं होना बताया जा रहा है।

सबसे चौकाने वाली बात यह है कि जब रेंडमाइजेशन ही सही नहीं हुआ था तो फिर अभ्यर्थियों को बीएसए दफ्तर बुलाकर स्कूल आवंटन किस आधार पर किया गयाा था। इससे पहले विभाग ने दावा किया था कि 99 अभ्यर्थी एनटीटी धारक थे। एनटीटी के प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत पर विभाग द्वारा एनसीटीई को पत्राचार भी किया गया था।

अब दोबारा से निकाली जाएगी 160 पदों पर भर्ती

सूत्रों का दावा है कि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़झाला हुई है। जब रेंडमाइजेशान गलत था तो स्कूल आवंटन प्रक्रिया क्यों कराई गई। भती प्रक्रिया के रद होने से गंध आ रही है। इसमें जिम्मेदारों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। आखिर घालघेल का कारण क्या रहा है। बहराल कुछ भी हो नियुक्ति पत्र का इंतजार करने वालों को तगड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों को मिलेगा हलवा और उपमा का स्वाद: मिड-डे मील में पौष्टिक नाश्ता, हर शुक्रवार को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन

यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले: हर शुक्रवार मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, मिड डे-मील में बदलाव

160 ईसीसी एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया को समिति के निर्देशानुसार रद कर दिया गया है। 160 पदों के लिए दोबारा से विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया कराई जाएगी।

-

वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए