Move to Jagran APP

पानी के अभाव से सूखे पड़े रजवाहे

धान की रोपाई का समय नजदीक आ रहा है लेकिन क्षेत्रीय किसान दुखी हैं। क्योंकि नहर में पानी न होने से सभी रजवाहे सूखे पड़े हैं। जिस कारण उनकी धान फसल की रोपाई शुरु नहीं हो पा रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 11:14 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 06:26 AM (IST)
पानी के अभाव से सूखे पड़े रजवाहे
पानी के अभाव से सूखे पड़े रजवाहे

बुलंदशहर, जेएनएन। धान की रोपाई का समय नजदीक आ रहा है, लेकिन क्षेत्रीय किसान दुखी हैं। क्योंकि नहर में पानी न होने से सभी रजवाहे सूखे पड़े हैं। जिस कारण उनकी धान फसल की रोपाई शुरु नहीं हो पा रही है। जबकि खेतों में रोपाई के लिए किसानों की पौध तैयार है।

loksabha election banner

दानपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धान की फसल होती है। यहां लगभग अस्सी फीसदी किसान धान और आलू की फसल पर निर्भर है। किसानों की मानें तो इस माह के अंत में धान की रोपाई शुरु होनी है। जिसके लिए उनके खेत तैयार हैं। रोपाई के लिए खेतों में पौध भी तैयार खड़ी है, परंतु पानी का अभाव उनकी परेशानी बढ़ा रहा है। क्योंकि धान की फसल के लिए सर्वाधिक जरूरत पानी की होती है। जिसे नलकूपों से पूरा नहीं किया जा सकता। किसानों का कहना है कि सभी रजवाहे सूखे पड़े हैं। जिससे उनके खेतों में धान फसल की रोपाई प्रभावित हो रही है। फिलहाल किसान नहर में पानी आने की इंतजार कर रहे हैं। उधर नहर विभाग के अधिकारी जुलाई के प्रथम सप्ताह में नहर में पानी आने की संभावना जता रहें हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.