डीआइओएस ने किया दो कालेजों का औचक निरीक्षण
बुलंदशहर: शुक्रवार को डीआइओएस ने जिले के दो माध्यमिक कालेजों का औचक निरीक्षण किया। इ
बुलंदशहर: शुक्रवार को डीआइओएस ने जिले के दो माध्यमिक कालेजों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैर हाजिर मिले शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्होंने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग की तरह माध्यमिक विभाग के कालेजों में कुछ शिक्षक व कर्मचारी अपनी मर्जी के मालिक हो रहे हैं। उनके कालेज आने व जाने का समय निश्चित नहीं है। कई शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक टीम के साथ इंटर कालेज ककोड़ पहुंचे। यहां सहायक शिक्षक यशपाल ¨सह व सहायक लिपिक मनोज कुमार गैर हाजिर मिले। करीब एक घंटे तक निरीक्षण करने के बाद वह बैर बहादशाहपुर के एबीएस इंटर कालेज पहुंचे। यहां कई कक्षाओं में घूमने के बाद विद्यार्थियों से शैक्षिक कार्य की जानकारी ली। कई विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे। इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर देखा तो पता चला कि परिचारक फतेह ¨सह व सुभाष गैर हाजिर हैं। डीआइओएस आरके तिवारी ने बताया कि गैर हाजिर मिले चारों लोगों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं। जबकि दोनों कालेज के अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों को हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण कार्य हर रोज चलेगा। शैक्षिक कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक बार दंडित किए गए कर्मचारी या शिक्षक अगर दोबारा गलती करेंगे तो उनके खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई की जाएगी।