श्रद्धालुओं ने घरों में जिमाए कन्या-लांगुर
दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने घरों में कन्या और लांगुरों को जिमाया। भक्तजनों ने कन्या लांगुरों को रुमाल मास्क व सैनिटाइजर भी दिए। वहीं नगर के प्रसिद्ध मां पीतांबरा देवी मंदिर में महंत खन्नू भगत के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
बुलंदशहर, जेएनएन। दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने घरों में कन्या और लांगुरों को जिमाया। भक्तजनों ने कन्या लांगुरों को रुमाल मास्क व सैनिटाइजर भी दिए। वहीं नगर के प्रसिद्ध मां पीतांबरा देवी मंदिर में महंत खन्नू भगत के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना की गई। प्राचीन मां विननेर देवी के मंदिर पर भी सामाजिक दूरी का पालन करतें हुए भक्तों ने मां के दर्शन किए। दुर्गा अष्टमी-नवमी पर कन्याओं का पूजन
स्याना : शारदीय नवरात्र पर्व के दौरान दुर्गा अष्टमी-नवमी पर मां के भक्तों ने विधि-विधान द्वारा कन्याओं का पूजन कर उपवास खोला। शनिवार सुबह से हीभक्तों ने घरों में कन्याओं का पूजन कर उनकों हलवा, चना व पूरी का भोग लगाकर उनकों उपहार भेंट किए।