Move to Jagran APP

100 करोड़ की लागत से हो रहा क्षेत्र का विकास : राज्यमंत्री

पहासू में शिकारपुर मार्ग के निर्माण का राज्यमंत्री अनिल शर्मा और सांसद डा. भोला सिंह ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाएं गिनाई और क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। शिकारपुर-पहासू मार्ग का निर्माण करीब 27.20 करोड़ की लागत से होगा। मार्ग निर्माण के बाद दर्जनों गांवों की राह आसान होगी और तहसील मुख्यालय जाने में काफी राहत मिलेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:28 PM (IST)
100 करोड़ की लागत से हो रहा क्षेत्र का विकास : राज्यमंत्री
100 करोड़ की लागत से हो रहा क्षेत्र का विकास : राज्यमंत्री

जेएनएन, बुलंदशहर। पहासू में शिकारपुर मार्ग के निर्माण का राज्यमंत्री अनिल शर्मा और सांसद डा. भोला सिंह ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाएं गिनाई और क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। शिकारपुर-पहासू मार्ग का निर्माण करीब 27.20 करोड़ की लागत से होगा। मार्ग निर्माण के बाद दर्जनों गांवों की राह आसान होगी और तहसील मुख्यालय जाने में काफी राहत मिलेगी।

loksabha election banner

पहासू-शिकारपुर मार्ग की करीब 14 किलोमीटर दूरी है। यह मार्ग काफी समय से जर्जर था। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने राज्यमंत्री एवं शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा से शिकायतें की थीं। जिस पर उन्होंने प्रस्ताव भेजते हुए मार्ग का निर्माण शासन से स्वीकृत करा लिया। जिसको लेकर शुक्रवार को कस्बे में पंडित वृषभानू गौड़ विद्या मंदिर हाईस्कूल प्रांगण में सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि इस सड़क का निर्माण होने से दर्जनभर गांवों के लोगों के साथ ही बाहर से आने-जाने वाले राहगीरों की राह भी आसान होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 करोड़ की लागत के निर्माण कार्य चल रहे हैं। बुलंदशहर सांसद डा. भोला सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान बिल के विषय में विस्तार से जानकारी दी और सभी से श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग देने की अपील भी की। इसमें जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, कुश शर्मा, संजय चौधरी, भूपेंद्र गौड़, रामकिशन लोधी, हियुवा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राघव, यशु शर्मा, पदम सिंह तोमर, वीरेंद्र शर्मा, संजय कश्यप, रिकू शर्मा, ध्रुव कुमार आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.