बेसहारा गोवंश का आश्रय स्थल बनेगा..पांच बीघा जमीन दी
बेसहारा गोवंश की दुर्दशा देख एक युवक के मन में जागे प्रेम ने बड़े अभियान का रूप ले लिया।
बुलंदशहर : बेसहारा गोवंश की दुर्दशा देख एक युवक के मन में जागे प्रेम ने बड़े अभियान का रूप ले लिया। कई अन्य युवक भी इस नेक काम में जुड़ गए। पिता ने पुत्र का गायों के प्रति ऐसा प्रेम देखा तो पांच बीघा जमीन ही दान कर दी। इस जमीन पर गोवंश के लिए आश्रय स्थल का निर्माण हो रहा है।
गांव सुनाई में शुक्रवार को पशु पैंठ लगती है। कुछ पशुपालक दूध ने देने वाले गोवंश को यहां बिक्री के लिए लाते हैं। नहीं बिकने पर उन्हें खुला छोड़ जाते हैं। बेसहारा गोवंश किसानों की फसल खराब करते हैं। नजदीकी गांव अमरपुर शिकोही निवासी गौरव शर्मा के मन में बेसहारा गोवंश के प्रति प्रेम जागा तो उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर इनकी देखभाल के लिए अभियान शुरू कर दिया।
युवकों ने पहले पांच गोवंश को पकड़कर गांव में खाली स्थान पर रखकर देखभाल शुरू की। उधर, बेटे का गोवंश के प्रति प्रेम देख गौरव के पिता मनोहर लाल शर्मा ने अपनी पांच बीघा जमीन गोवंश आश्रय स्थल निर्माण के लिए दान कर दी। अभियान से जुड़े अन्य युवा मौजपुर निवासी अंकित, राहुल, अमरपुर गांव निवासी नितिन शर्मा, कपिल शर्मा, टीटू, चेतक और राकेश आदि भी आश्रय स्थल के निर्माण में मदद कर रहे हैं। आश्रय स्थल में 400 से अधिक बेसहारा गोवंश को रखा जा सकेगा। जेबखर्च से खरीदा चारा
गौरव और उनके साथी बताते हैं कि उन्होंने शुरू में अपने जेबखर्च से गोवंश के लिए चारा खरीदा। उनकी लगन देखकर ग्रामीण भी साथ आने लगे हैं। चारा-पानी की व्यवस्था होने लगी है। इन्होंने कहा..
युवाओं द्वारा की जा रही पहल काफी सराहनीय है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ भी आश्रय स्थल संचालन के लिए दिलाया जाएगा।
ईशा दुहन, सीडीओ