Move to Jagran APP

खेतों को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा गोवंश, किसान परेशान

प्रशासनिक अधिकारी भले की बेसहारा गोवंशों को पकड़ने का दावा कर रहें हो, लेकिन खेतों में घूम रहे बेसहारा पशु उनके दावों की पोल खोल रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 11:10 PM (IST)
खेतों को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा गोवंश, किसान परेशान

संवाद सूत्र, दानपुर: प्रशासनिक अधिकारी भले की बेसहारा गोवंशों को पकड़ने का दावा कर रहें हो, लेकिन खेतों में घूम रहे बेसहारा पशु उनके दावों की पोल खोल रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है।

loksabha election banner

शासन ने अधिकारियों को बेसहारा गौवंश को पकड़कर गोशालाओं में भेजने के लिए कहा था। इसके लिए पिछले माह अभियान भी चलाया गया। प्रत्येक ब्लाक में गोशालाएं बनाई गई। अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने क्षेत्र के सभी बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में रखा था, लेकिन हकीकत इससे इतर है। क्षेत्र में दर्जनों बेसहारा पशुओं को खेतों में घूमते देखा जा सकता है। इन पशुओं से किसान दुखी हैं। क्योंकि उनकी फसलें उजड़ रहीं हैं। परेशान किसान अधिकारियों को कोष रहे हैं। वहीं इस बाबत एडीओ पंचायत सुरेश शर्मा का कहना है कि जो पशु पकड़ने से बच गए हैं, उन्हें जल्द अभियान चलाया पकड़ा जाएगा।

गोशालाओं में नही उचित व्यवस्था

दानपुर ब्लाक में अधिकारियों ने नौ अस्थाई गोशालाएं बनवाई हैं, लेकिन इनमें पशुओं के लिए उचित व्यवस्था नहीं हैं। हालांकि अधिकारियों की सख्ती के चलते प्रधान गायों को चारे पानी की व्यवस्था बना रहे हैं, लेकिन यह व्यवस्था उनके लिए सिर दर्द बनीं हैं। क्योंकि इन गोशालाओं में क्षमता से ज्यादा गोवंश बंधे हैं। जिन्हें पानी पिलाना भी दूभर हो रहा है। साथ भूसे की बढ़ती कीमत प्रधानों को परेशान कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.