Move to Jagran APP

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, '2 हजार का नोट बंद होने की सूचना के बाद भ्रष्टाचारियों के घर लगी आग'

2024 में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा दर्ज करेंगी जीत। केशव प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा के खिलाफ विपक्षी दल अंदर से एक भारत विरोधी ताकतें भी विपक्ष के पीछे। पहले बिजली नहीं आती थी ट्रांसफार्मर के लिए रिश्वत देनी पड़ती थी। आज नलकूप का बिल माफ।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sat, 20 May 2023 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 20 May 2023 12:52 PM (IST)
बुलंदशहर में पुलिस लाइन पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

बुलंदशहर, जागरण टीम। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और चुनाव में जीत का मंत्र दिया। साथ ही विपक्ष पर भी खूब हमला बोला। बोले कि भाजपा के खिलाफ विपक्षी दल अंदर से एक है। विपक्ष के पीछे भारत विरोधी ताकतें भी हैं।

loksabha election banner

पुलिस लाइन पहुंचे उप मुख्यमंत्री

शनिवार की सुबह 11.05 बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरा। सलामी के बाद केशव प्रसाद मौर्य पार्टी कार्यालय की ओर रवाना हुए। उप मुख्यमंत्री की अगुवाई में जिले के आला अफसर और भाजपा नेता मौजूद रहे। भाजपा पार्टी कार्यालय में पहुंचकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोर कमेटी सदस्यों के साथ बैठक की । इसके बाद मीटिंग हाल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर केशव प्रसाद मौर्य ने निकाय चुनाव में जीत के लिए सभी को बधाई दी।

निकाय चुनाव में जीत, खिला कमल ये कार्यकर्ता की जीत

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके पार्टी को यहां तक पहुंचाया है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व की अगुवाई में निकाय में जीत दर्ज की। कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ता लगातार प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान चल रहा है। इसको सफल बनाना है। इसके साथ ही 2024 की तैयारी शुरू हो गई है। बुलंदशहर में 2 लोकसभा क्षेत्र आते हैं, दोनों को फिर से जिताना है। विपक्षी दल अंदर से एक हैं, जो भाजपा के खिलाफ एक हो रहे हैं। विपक्ष के पीछे भारत विरोधी ताकतें भी हैं। हम अपने प्रयास और परिश्रम से फिर से जीतेंगे और भाजपा की सरकार बनेगी। 2024 में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर विजय से प्राप्त करेंगे।

काम कर रही डबल इंजन की सरकार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 में उत्तर प्रदेश में सपा की गुंडागर्दी थी। आखिर कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके सभी 80 सीटों पर कमल खिला दिया। 2017 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार के कार्यकाल में चुनाव हुआ, लेकिन सभी भाजपा ने जीत दर्ज की। डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 80 सीटें का लक्ष्य लेकर मेहनत करनी है। 2024 का चुनाव करो या मरो की स्थिति में होगा। टिकट न मिलने को लेकर नाराजगी ना रखें। टिकट वितरण में 19- 20 हो ही जाता है।

गुंडे भय से कांपते हैं

आज गुंडे भय से कांपते हैं। आज प्रदेश को सुरक्षा का माहौल है, जिनकी पार्टी के नेता गुंडे अपराध और माफिया हो, वह क्या सुरक्षा देंगे। नाराजगी प्रकट करने का समय 2024 की जीत के बाद आएगा। 2024 तक एक ही लक्ष्य कमल का फूल खिलाना है। कहा कि मैं कार्यकर्ता पहले हूं और उपमुख्यमंत्री बाद में। कार्यकर्ता अपने को उपमुख्यमंत्री से कम ना समझे।

भ्रष्टाचारियों के घर लगी आग

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2000 का नोट बंद करने की सूचना से भ्रष्टाचारियों के घर आग लग गई। 2000 का नोट बंद नहीं किया गया है। दुनिया का एक से एक शक्तिशाली देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हाथ मिलाता है। सीमा पर पहले संकट का सामना करना पड़ता था। सभी जिलों में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हो रहा है, गरीबों के लिए योजनाएं चल रही हैं।

नलकूपों के बिल हुए माफ

2017 से पहले बुलंदशहर में कितनी बिजली आती थी आपको याद होगा, अब आपको पता ही नहीं चलता बिजली जाती कब है। पहले पुलिस अपराधियों से डरती थी अब अपराधी पुलिस से डरते हैं। छह साल जितना काम भाजपा ने प्रदेश में किया है। इतना सपा-बसपा 60 साल में भी नहीं कर पाते। पहले ट्रांसफार्मर बिना रिश्वत दी नहीं लगता था। और अब 24 घंटे में बिना पैसे दिए ट्रांसफार्मर लगता है। निजी नलकूपों का बिल माफ कर दिया। उज्जवला के दो गैस सिलेंडर भरने का काम भी प्रदेश सरकार करेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.