बेसहारा पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग, प्रदर्शन
बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग को लेकर सारंगपुर गांव में किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं करने का आरोप भी जिम्मेदारों पर लगाया।
बुलंदशहर, जेएनएन। बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग को लेकर सारंगपुर गांव में किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं करने का आरोप भी जिम्मेदारों पर लगाया। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
इस दौरान दौरान किसानों ने कहा कि बेसहारा पशुओं की वजह से किसानों की सिरदर्दी बढ़ाई हुई है। पशु लगातार किसानों की फसलों में नुकसान पहुंचा रहे हैं। भीषण गर्मी में किसान दिन-रात खेतों पर फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं। पशुओं को पकड़ने के लिए वह कई बार अफसरों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन करने वालों में चौ. अरब सिंह, तरूण चौधरी, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।