दीपांशु को मिला लैपटॉप और अभिषेक टेबलेट से पुरस्कृत
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कांग्रेस द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 60 छात्र-छात्राएं ही पास हो पाए।
बुलंदशहर, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कांग्रेस द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 60 छात्र-छात्राएं ही पास हो पाए।
शहर के कालाआम स्थित ड्रीम पैलेस में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र दीपांशु शर्मा को लैपटॉप, द्वितीय स्थान पर रहे अभिषेक रावत के टेबलेट और तीसरे स्थान पर रहे चंद्रकांत द्विवेदी को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि योगेश तालान ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती पर एक सितंबर को प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को देश के महापुरुषों और पिछले प्रधानमंत्रियों की जानकारी देना था। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि राजीव गांधी ज्यादा विषम परिस्थिति में कोई सत्ता में आए। कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संगठन मजबूत हो रहा है। उनके निर्देश पर ही युवाओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजीव गांधी में आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की भरपूर क्षमता थी। वह देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। मुनीर अकबर ने कहा कि राजीव राजनीति में प्रवेश के इच्छुक नहीं थे, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें मजबूर किया। सेंट मोमिना स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नितिन भटनागर, हरेंद्र अग्रवाल, दिपेश शर्मा, हाजी मुंतजरि, राकेश चौधरी, इस्लाम मलिक, देवदत्त शर्मा, शिवकुमार शर्मा, जयप्रकाश यादव, डा. इदरीश, अबुजर अली, धर्म सिंह, नरेंद्र दलाल, डा. एसडी शर्मा, दुष्यंत गुप्ता मौजूद रहे।