Move to Jagran APP

इंद्रधनुषीय रंगों में रंगा नुमाइश का पंडाल

ग्रामीण क्षेत्रीय संस्कृति के रंगों में रंगी नुमाइश में विभिन्न राज्यों की इंद्रधनुषीय संस्कृति के दर्शन हुए। कलाकारों ने उत्तर से लेकर दक्षिण भारत की संस्कृति निराली छटा बिखेरी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 11:00 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 11:00 PM (IST)
इंद्रधनुषीय रंगों में रंगा नुमाइश का पंडाल
इंद्रधनुषीय रंगों में रंगा नुमाइश का पंडाल

बुलंदशहर: ग्रामीण क्षेत्रीय संस्कृति के रंगों में रंगी नुमाइश में विभिन्न राज्यों की इंद्रधनुषीय संस्कृति के दर्शन हुए। कलाकारों ने उत्तर से लेकर दक्षिण भारत की संस्कृति निराली छटा बिखेरी। कलाकारों की हर एक प्रस्तुति में लोक कला की बारीकियां भी दिखीं। लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया।

loksabha election banner

बुधवार को रवींद्र नाट्यशाला (नुमाइश पंडाल) में डांस ग्रुप कलर्स आफ इंडिया ने प्रस्तुति दी। कलाकारों ने कार्यक्रम की शुरूआत जय देव जय देव गणेश वंदना और महाराष्ट्र कल्चर के दर्शन कराते हुए श्री गणेशा देवा, श्री गणेशा देवा. से की। उन्होंने हाथों की मुट्ठी बंद कर बिगुल बजाया, मजीरा की थाप पर गणेश उत्सव नृत्य को पेश किया। केरल का कथकली नृत्य दर्शकों को खूब भाया। तिग ता-ना-ना धुन पर लोगों को झूमने पर मजबूर किया। कलाकारों ने गीतों के जरिये ब्रज और कश्मीर संस्कृति की झलक भी दर्शकों को दिखाई। उसके बाद असम के बिहू नृत्य को पेश कर कलाकारों ने भरपूर तालियां बटोरी। कलाकारों ने राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों के रंग को पेश किया। लोगों ने इंद्रधनुषीय संस्कृति के तत्वों का खूब आनंद उठाया। कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर भी मजबूर किया। इस दौरान एडीएम वित्त शमशाद हुसैन, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्र, मुकीम आजाद, प्रदीप शर्मा, बीडी शर्मा, मुकुल शर्मा, अमन वर्मा, धारा कुमार, ओमप्रकाश आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.