बैठक में दलित आर्मी का गठन
खुर्जा क्षेत्र के मदार दरवाजा में बैठक आयोजित की गई। जिसमें दलित समाज के लोगों के उत्थान को लेकर चर्चा की गई और सामाजिक संगठन का गठन भी किया।
जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र के मदार दरवाजा में बैठक आयोजित की गई। जिसमें दलित समाज के लोगों के उत्थान को लेकर चर्चा की गई और सामाजिक संगठन का गठन भी किया।
बुधवार को क्षेत्र के मोहल्ला मदार दरवाजा स्थित एकलव्य के आवास पर बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता संदीप एकलव्य और संचालन डा. मुकेश ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से दलित आर्मी का गठन किया गया। इसमें संदीप को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। साथ ही डा. मुकेश को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव, पुष्पेंद्र को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और समिता सिंह को उत्तर-प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया। इस दौरान संदीप ने कहा कि दलित आर्मी के गठन का उद्देश्य समाज का आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक विकास करना है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
खुर्जा। क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सपा की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
बुधवार को क्षेत्र के गांव दशहरा में सपा के विधानसभा अध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह की अध्यक्षता स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सिद्धार्थ सिंह पहुंचे। जिनका कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और विधानसभा अध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे। इसमें प्रवीन यादव, अरविद चौधरी, मुकेश पंडित, अजय विद्यार्थी, राहुल यादव, यश कौशिक आदि रहे।