Move to Jagran APP

पंचायत चुनावों में कांग्रेस लहराएगी परचम : बदरुददीन कुरैशी

कांग्रेस के जिला कार्यालय पर मंगलवार को प्रदेश महासचिव बदरुददीन कुरैशी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर वार्ड प्रभारियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें पदाधिकारियों को हर हाल में सक्रिय रह चुनाव लड़ाने के निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Mar 2021 11:46 PM (IST)Updated: Tue, 16 Mar 2021 11:46 PM (IST)
पंचायत चुनावों में कांग्रेस लहराएगी परचम : बदरुददीन कुरैशी
पंचायत चुनावों में कांग्रेस लहराएगी परचम : बदरुददीन कुरैशी

जेएनएन, बुलंदशहर : कांग्रेस के जिला कार्यालय पर मंगलवार को प्रदेश महासचिव बदरुददीन कुरैशी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर वार्ड प्रभारियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें पदाधिकारियों को हर हाल में सक्रिय रह चुनाव लड़ाने के निर्देश दिए।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव बदरूददीन कुरैशी ने कहा कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत के वार्ड सदस्यों का चुनाव लड़ाएगी। जिसमें की कांग्रेस के कर्मठ लगनशील कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जाएगी। इसमें किसी निष्क्रियता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव की आधारशिला रखने का काम करेगा। भाजपा शासनकाल में किसानों का जबरदस्त उत्पीड़न हो रहा है। किसानों की जमीन छीनने का षड्यंत्र चल रहा है। किसानों के खिलाफ तीन काले कृषि कानून लाए गए हैं। जो किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। इन तीनों काले भी लोगों को तुरंत रद्द किया जाएं। जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह जी ने कहा कि हमने जनपद के प्रत्येक जिला पंचायत के वार्ड में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जो कि संबंधित वार्ड में स्वयं जा जा कर कर्मठ लगन शील मेहनती इमानदार निष्ठावान प्रत्याशियों का स्वयं चयन करके उन्हें चुनाव लड़ाएगे। अंत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कैलेंडर वितरित किए गए और पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सुभाष गांधी, महेश शास्त्री, सुशील चौधरी, करणवीर सिंह सिरोही, आदेश मुद्गल, आदर्श देश शर्मा, शकील अहमद, सलाम खान, शाहिद नकवी, मुनीर अकबर, नफे अंसारी, राकेश भाटी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.