Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

बुलंदशहर: इलाहबाद के आनंद भवन के सामने लगी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा का स्

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 10:00 PM (IST)
कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

बुलंदशहर: इलाहबाद के आनंद भवन के सामने लगी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा का स्थान बदलने और बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी कर विरोध जताया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि पं. नेहरु देश के महान नेता थे। इलाहबाद में नेहरु की प्रतिमा का स्थान बदलने से भाजपा की मानसिकता भी सामने आ गई है। शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर ने कहा कि पं. नेहरु ने देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए काम किया। इस दौरान पौरष शर्मा, आदेश मुदगल, तुषार, अंकित चौधरी, जगमाल मावई, प्रशांत वाल्मीकि, धर्म ¨सह, आरपी गुप्ता, मनीष, केपी ¨सह, नेत्रपाल ¨सह, चौधरी नरेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, जहांगीराबाद : नगर के गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस बाबत प्रदेश प्रवक्ता चौ.श्योपाल ¨सह ने कहा कि प्रदेश सरकार महापुरुषों का अपमान कर रही हैं। जिला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गांधी ने भी प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए हर मोर्चे पर विफल बताया। अम्बरीश वर्मा ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में भय का माहौल बना रही हैं और महंगाई, अपराध आदि पर सरकार नगण्य साबित हो रही हैं। इस मौके पर कार्यकर्ताओ में नरेंद्र गोयल, किशन मिश्रा, फकीरचंद्र पाठक, संजय कंसल अध्यक्ष व्यापार मंडल, सुभाष वर्मा, नितीश अग्रवाल, नईम अंसारी, इंत•ार खान, सुभाष वर्मा, भुवनेश गिरी व सोदिन अंसारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.