कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को किया याद
कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
बुलंदशहर : शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी ने देश के बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और 1971 में पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया। बांग्लादेश का गठन उनकी ही देन है। पीसीसी सदस्य सच्चिदानंद गौड़ ने कहा इंदिरा गांधी ने देश की अखंडता, एकता और धर्मनिरपेक्षता को अधिक मजबूत बनाया। शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर ने कहा कि आज भाजपा के लोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। चौधरी धर्म ¨सह, आरपी गुप्ता, राजेन्द्र ¨सह, हारुन अली, मनीष चतुर्वेदी, डा. एसडी शर्मा, आबिद सैफी, दुष्यंत गुप्ता, केशव पंडित, उस्मान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस कमेटी सदस्यों ने भी भाग लिया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पौरुष शर्मा ने कहा कि आज देश को आगे बढ़ाने के लिए इंदिरा गांधी की नीतियों पर चलना होगा। संकोच शर्मा, गजेंद्र लोधी, प्रशांत वाल्मीकि, अजय शर्मा, साबिर खान, फुरकान आदि मौजूद रहे।