Move to Jagran APP

नमी के साथ बढ़ी हवा की गति, बदला मौसम का मिजाज

नमी के साथ हवा की गति बढ़ने और तापमान में गिरावट होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। इससे लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। हालांकि बुधवार को हवा की गति बढ़ेगी। इसके बाद हवा की गति कम होने के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी होने की मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 11:04 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 11:04 PM (IST)
नमी के साथ बढ़ी हवा की गति, बदला मौसम का मिजाज
नमी के साथ बढ़ी हवा की गति, बदला मौसम का मिजाज

जेएनएन, बुलंदशहर : नमी के साथ हवा की गति बढ़ने और तापमान में गिरावट होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। इससे लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। हालांकि बुधवार को हवा की गति बढ़ेगी। इसके बाद हवा की गति कम होने के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी होने की मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई जा रही है।

loksabha election banner

तापमान में उतार-चढ़ाव का असर मौसम पर पड़ रहा है। अभी दो दिनों से तेज गति से चल रही हवा मौसम की गरमाहट को कम कर रही है। मंगलवार को आसमान साफ रहा। सुबह से ही सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन हवा की तेज गति ठंडक का अहसास कराती रही। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल के अनुसार पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। उत्तर पश्चिमी दिशा से चल रही हवा में नमी है। तापमान भी नीचे आया है। 14-16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने के कारण लोगों को ठंडी हवा महसूस हो रही है। बुधवार को हवा की गति और बढ़ने की संभावना है। हालांकि इसके बाद हवा की गति कम होने के आसार हैं, लेकिन पारा फिर चढ़ने की संभावना रहेगी। इससे मौसम में गरमाहट बन जाएगी। मास्क पहनाकर कोरोना के प्रति किया जागरूक

बुलंदशहर। सिटी स्टेशन मार्ग पर समाजसेवियों ने वाहन सवारों को मास्क वितरित किए। साथ ही उन्हें कोरोना के प्रति जागरूक किया।

मंगलवार को समाजसेवी गौरव आदर्श कुछ लोगों के साथ सिटी स्टेशन मार्ग पर पहुंच गए। जहां उन्होंने बिना मास्क के निकल रहे दो पहिया वाहन सवारों को रोक लिया। जिसके बाद उन्होंने उन्हें मास्कों का वितरण किया। साथ ही बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वह मास्क का प्रयोग जरूर करें। गौरव आदर्श ने कहा कि अपनी नंबर आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं और नियमों का पालन करते रहें। उनके द्वारा करीब 150 बाइक सवारों को मास्क का वितरित किया गया। इसमें अभिषेक, बंटी, सुनील, सुदीश, प्रदीप आदि रहे। दिव्यांगजनों को निश्शुल्क लगवाएं कृत्रिम हाथ-पैर

बुलंदशहर : दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत अब कैलीपर्स कृत्रिम हाथ-पैर लगाए जाएंगे। दिव्यांगजन विकास भवन स्थित विभाग में पहले कटे हाथ-पैर का माप दे सकेंगे। चिह्नांकन के बाद इन्हें कृत्रिम हाथ-पैर लगाए जाएंगे। इसके लिए निदेशालय ने तीन कंपनियों को चयनित किया है। जनपद में एक से चार मार्च तक ब्लॉक स्तर पर दिव्यांगजनों को चिह्नित करने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। तीन मार्च को जहांगीराबाद, सिकंदराबाद, शिकारपुर और स्याना ब्लॉक पर दिव्यांगजनों का चिह्नित किया जाएगा। जबकि चार मार्च को डिबाई, लखावटी, पहासू और अनूपशहर में कैंप लगाए जाएंगे। इसके बाद भी यदि कोई दिव्यांगजन माप नहीं दे पाए, वह पांच से आठ मार्च को विकास भवन स्थित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में माप दे सकेंगे। इन्हें निश्शुल्क कैलीपर्स कृत्रिम हाथ-पैर लगाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.