विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime News: शादी में दादी की कुर्सी ने कराया खूब हंगामा, घरातियों ने बरातियों को बना लिया बंधक, इसके बाद हुआ कुछ ऐसा

Published: Mon, 29 Jan 2024 12:41 PM (GMT+05:30)

Bulandshahr Crime News In Hindi दूल्हे की दादी से कुर्सी मांगने पर हुआ विवाद बरात को बनाया बंधक। दूल्हा आग ...और पढ़ें

दूल्हे की दादी से कुर्सी मांगने पर हुआ विवाद, बरात को बनाया बंधक
दूल्हे की दादी से कुर्सी मांगने पर हुआ विवाद, बरात को बनाया बंधक

संसू, औरंगाबाद (बुलंदशहर)। शादी समारोह में दूल्हे की दादी से कुर्सी मांगने पर हंगामा खड़ा हो गया। नाराज दूल्हे और उसके भाई ने दुल्हन पक्ष से गाली गलौज कर दी। दूल्हे की धमकी से आहत होकर दुल्हन ने रुखसती से इन्कार कर दिया। इसके बाद दूल्हे समेत बरातियों को बंधक बना लिया गया।

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती का निकाह दिल्ली के सीमापुरी निवासी युवक से तय हुआ था। शनिवार रात बारात आई थी। बरात में खाना खाने के बाद मौलवियों ने निकाह पढ़कर कबूल की रस्म पूरी कराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे दूल्हे की दादी कुर्सी पर बैठी हुई थी। एक युवक वहां पहुंचा और दादी से कुर्सी छोड़ने की बात कहने लगा। दादी से युवक ने अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी होने पर दूल्हा आग बबूला हो गया और दुल्हन तथा उसके स्वजन के साथ गाली गलौज करने लगा।

ये भी पढ़ेंः UP News: अयोध्या की इस रसोई में 55 रुपये एक कप चाय की कीमत, सोशल मीडिया पर वारयल हुआ बिल; अब प्रशासन ने उठाया ये कदम

दूल्हे ने दुल्हन को दिल्ली पहुंचकर मारने की धमकी दे डाली। इससे दुल्हन ने खुद को रुखसती से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने निकाह में हुए खर्चे की मांग को लेकर बरातियों को बंधक बना लिया और मैरिज होम के मुख्य गेट को बंद कर दिया।

एक पूर्व जनप्रतिनिधि पहुंचे और दूल्हे पक्ष से खर्च किए गए पांच लाख रुपये वापस देने की मांग की। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को पैसे लौटाए, तब बरात को बंधनमुक्त किया। इंस्पेक्टर औरंगाबाद विनोद कुमार ने बताया कि इस बाबत किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।