Move to Jagran APP

बाटम::महिला समूह कई जिलों में बेच रहा लहंगा

घर की चारदीवारी से निकल महिलाएं सफलता की नायाब इबारत लिख रही हैं। इसकी बानगी जिला बुलंदशहर में देखने को मिल रही है। पूनम ने महिलाओं को ऐसा एकजुट किया कि महिलाएं लहंगा कारोबार से सफलता के नए आयाम छू रहीं हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 11:11 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 11:11 PM (IST)
बाटम::महिला समूह कई जिलों में बेच रहा लहंगा
बाटम::महिला समूह कई जिलों में बेच रहा लहंगा

जेएनएन, बुलंदशहर।

loksabha election banner

घर की चारदीवारी से निकल महिलाएं सफलता की नायाब इबारत लिख रही हैं। इसकी बानगी जिला बुलंदशहर में देखने को मिल रही है। पूनम ने महिलाओं को ऐसा एकजुट किया कि महिलाएं लहंगा कारोबार से सफलता के नए आयाम छू रहीं हैं।

गांव भीमपुर निवासी पूनम देवी के दिमाग में एक साल पहले महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का विचार जागा। सितंबर माह में पूनम देवी ने 12 महिलाओं के साथ बिना किसी सरकारी मदद के लहंगा तैयार करना शुरू किया। बाजार से कपड़ा खरीद कर लहंगा तैयार कर उसकी बिक्री आसपास के बाजारों में शुरू की। लहंगा बिक्री से महिलाओं को मुनाफा हो रहा है। जनपद के साथ ही समूह ने अलीगढ़, हापुड़, नोएडा के बाजार की तरफ रूख किया तो उनकी कारीगरी लोगों के मन को भा गई। समूह डिमांड के हिसाब से लहंगा तैयार कर रहा है। कारोबार से महिलाओं को प्रतिमाह 10 से 15 हजार के बीच आय हो रही है। समूह अपने काम से दूसरों को भी राह दिखा रहा हैं।

..

आर्डर पर भी तैयार हो रहा लहंगा

महिलाओं का यह समूह लहंगा का कारोबार करने के साथ ही बाजारों से मिलने वाले आर्डर पर भी लहंगा तैयार कर रहीं हैं। महिलाओं ने जिला ही नहीं गैर जनपद के लोगों को भी अपना मुरीद बना लिया है।

..

अब रफ्तार पकड़ेगा कारोबार

मिशन समूह को शीघ्र ही सीआइसीएफ फंड के माध्यम से 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। आर्थिक सहायता मिलने के बाद लहंगा कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।

..

इन्होंने कहा..

एक साल से लहंगा तैयार कर रहे हैं। लंहगा कारोबार से प्रति महिला 10 से 15 हजार रुपये की आमदनी हर माह हो रही है। जनपद के साथ अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा से लहंगा तैयार करने के आर्डर भी मिल रहे हैं।

- पूनम देवी, सचिव जय माता दी स्वयं सहायता समूह भीमपुर

..

भीमपुर में महिला पिछले साल से लहंगा कारोबार कर रही हैं। जिससे उनको अच्छी आमदनी हो रही है। शीघ्र ही समूह को मिशन द्वारा 1.20 लाख रुपये की मदद मुहैया कराई जाएगी।

- केएन पांडेय, उपायुक्त स्वत: रोजगार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.