विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीएपी खाद की किल्लत दिखाकर किसानों से छलावा: चौधरी

By JagranEdited By:
Published: Thu, 28 Oct 2021 06:39 PM (GMT+05:30)

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को बैठक की। बैठक में कहा गया कि सरकार डीएपी खाद के नाम पर किसानों से छलावा कर रही है।

डीएपी खाद की किल्लत दिखाकर किसानों से छलावा: चौधरी
डीएपी खाद की किल्लत दिखाकर किसानों से छलावा: चौधरी

बुलंदशहर, जेएनएन। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को बैठक की।

नगर के स्याना-बुलंदशहर हाईवे मार्ग स्थित भाकियू के जिला प्रभारी तेजवीर सिंह के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी ने कहा कि किसान पहले ही मौसम और मंहगाई की दोहरी मार झेल रहा है। वहीं डीएपी खाद की किल्लत दिखाकर भोले किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। आरोप लगाया कि किसानों से खाद से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। इससे किसान काफी परेशान है। इसको कार्यकर्ता सहन नहीं करेंगे। कहा कि किसानों को फसलों की बुआई के समय खाद और बीज नहीं मिला तो भाकियू सड़कों पर आंदोलन करेगी। भाकियू जिला प्रभारी तेजवीर सिंह ने मांग की कि प्रदेश सरकार को बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान का शीघ्र मुआवजा दे। इस दौरान प्रदेश सचिव कैप्टन यशवीर सिंह, दयाचंद त्यागी, सतीश फौजी, सुदेश रावत, सैयद सुहेव, बच्चू सिंह व रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार है किसानों की हितैषी : अंतुल

संवाद सहयोगी, गुलावठी : गांव बरमदपुर में लगी किसान चौपाल में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा.अंतुल तेवतिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हितैषी है, जो किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। विपक्षी दलों के लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। चौपाल में उपस्थित अन्नदाताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा दी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता धर्मपाल नंबरदार ने की तथा संचालन रामनिवास बिधूड़ी ने किया। जिला महामंत्री संजय गुर्जर, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सुधीर शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितिन विधूड़ी, महामंत्री अनिल चौधरी, अशोक विधूड़ी, धर्मेंद्र तेवतिया, शैलेश तेवतिया, मन्नू पंडित, हिमांशु सैनी, शांतनु शर्मा, ब्रह्म प्रधान, लख्मी चेयरमैन, गगन प्रजापति, कन्हैया सैनी, प्रदीप शर्मा,राजू सैनी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।