Move to Jagran APP

महिला बैरक में मिली अव्यवस्था

महिला अयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जिला कारागार में महिला बैरक का मंगलवार को निरीक्षण किया। बैरक में फैली अव्यवस्थाओं पर उपाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 11:29 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 11:35 PM (IST)
महिला बैरक में मिली अव्यवस्था

बुलंदशहर, जेएनएन। महिला अयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जिला कारागार में महिला बैरक का मंगलवार को निरीक्षण किया। बैरक में फैली अव्यवस्थाओं पर उपाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने महिला बंदियों के शौचालय, स्नानगृहों और पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद इन्होंने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जिला कारागार में स्थित महिला बैरक का निरीक्षण किया। मौके पर शौचालय चोक मिले और इनमें लाइट की व्यवस्था भी नहीं थी। इसके साथ ही पानी की सप्लाई बाधित थी और कई माह से सबमर्सिबल चलने पर पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मामले की शिकायत शासन को भेजने की बात कही। रसोईघर में पर्याप्त सब्जी न होने और सब्जी धोने के लिए पर्याप्त मात्रा में नल में पानी का प्रेशर नहीं होने पर अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने महिला बंदियों को खाना, कपड़ा, बिस्तर और दवाइयां आदि की व्यवस्था कराने की बात कही।

इसके बाद उपाध्यक्ष ने महिला अस्पताल का भ्रमण किया। इस दौरान अस्पताल में चिकित्सकों और स्टॉफ की कमी पाई गई। चिकित्सकों के केबिन व कमरों पर नेम प्लेट और चिकित्सीय विभाग न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ओपीडी में गाइड लाइन के अनुसार सुविधाएं नहीं होने की भी बात कही। निरीक्षण के दौरान एक महिला मरीज ने शिकायत की उसे ब्लड की जरूरत है, लेकिन मुहैया नहीं कराया जा रहा। एक महिला मरीज ने स्टाफ पर भर्ती न करने का आरोप लगाया। उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने ब्लड मुहैया कराया और दूसरी महिला को भर्ती कराया गया।

आज कलेक्ट्रेट में होगी जनसुनवाई

महिला आयोग की उपाध्यक्ष बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई करेंगी। पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण भी कराया जाएगा। इस दौरान पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.