मौसम ने मारी पलटी, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
बुलंदशहर : पिछले कई दिनों से मौसम के तमाम रंग देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी सु
बुलंदशहर : पिछले कई दिनों से मौसम के तमाम रंग देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे और दस बजे धूप खिली। इसके घंटाभर बाद अचानक मौसम ने फिर पलटी मारी और शहरी क्षेत्र को छोड़कर शिकारपुर, ऊंचागांव, जहांगीराबाद, अहमदगढ़ आदि क्षेत्रों में बारिश के साथ कई मिनट तक ओलावृष्टि हुई। दोपहर के समय बारिश होने के बाद आसमान फिर साफ हो गया और धूप खिल गई। लेकिन शाम होते-होते फिर से आसमान में बादल छा गए। उधर, जिले के 50 फीसद क्षेत्र में हुई बारिश और धीमी हवाएं चलने से मौसम एक बार फिर से सर्द हो गया। जबकि ओलावृष्टि होने से फसलों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ा। इस समय गेहूं और आलू की फसल किसानों के खेतों में लगी है। ओला गिरने से दोनों ही फसलों का नुकसान पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों मौसम फिर से बदलेगा बारिश के भी आसार है।