लोस चुनाव 2019:: प्रदेश प्रभारी ने बंद कमरे में समझा लोस सीट का मिजाज
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रदेश प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गुरुवार दोपहर बुलंदशहर पहुंचे। गंगानगर स्थित पार्टी कार्यालय में उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में घंटों मंथन किया इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक ली।
बुलंदशहर: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रदेश प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गुरुवार दोपहर बुलंदशहर पहुंचे। गंगानगर स्थित पार्टी कार्यालय में उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में घंटों मंथन किया इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक ली।
केंद्रीय मंत्री नड्डा बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर लोकसभा के प्रबंधन प्रभारी अतुल गर्ग के साथ जिला पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। प्रदेश प्रभारी ने पदाधिकारियों की बैठक में निर्देश दिया कि कार्यकर्ताओं के मन की बात को जानने के लिए घर-घर जाएं। बाद में लोकसभा क्षेत्र समिति की बैठक भी प्रदेश प्रभारी ने ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद सभी नेता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा के आवास पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। इस दौरान सांसद डा. भोला सिंह, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही, अनिता लोधी, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, देवेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।
उधर, डीएम कालोनी में लगी दीवार को लेकर लोगों में आक्रोश है। गुरुवार सुबह पहले लोगों ने दीवार हटाने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल के आवास पर धरना दिया। बाद में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भाजपा कार्यालय पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।