उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक की मनाई पुण्यतिथि
उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को कैंप कार्यालय पर मंडल के संस्थापक नरेन्द्र अग्रवाल की तृतीय पुण्यतिथि पर हवन कर श्रद्धांजलि दी।
बुलंदशहर, जेएनएन। उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को कैंप कार्यालय पर मंडल के संस्थापक नरेन्द्र अग्रवाल की तृतीय पुण्यतिथि पर हवन कर श्रद्धांजलि दी।
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सोनू पाठक ने कहा कि नरेन्द्र अग्रवाल ने हमेशा व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ी। व्यापारियों के आंदोलन में उन्हें ही याद किया जाता है। जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र अग्रवाल के पद चिन्हों पर चलकर व्यापारियों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस दौरान मीडिया प्रभारी विकास व्यास, राजकुमार गुप्ता, नीरज जिदल, विकास शर्मा, पृथ्वीराज सिंह, विजय गुप्ता, डा. सतेन्द्र शर्मा, डा. आरडी शर्मा, अभिनव वर्मा मौजूद रहे।
संवाद सूत्र, स्याना: नगर के व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक नरेंद्र अग्रवाल की तृतीय पुण्यतिथि पर यज्ञ का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को नगर के मेन बाजार स्थित मंदिर ठाकुर द्वारा में पंडित सुबोध शर्मा द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में नगर के व्यापारियों ने भी आहुति दी। जिसके बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि नरेंद्र अग्रवाल ने उद्योग व्यापार मंडल की नींव रखते हुए व्यापारियों की आवाज को बुलंद किया था। उनके दिए गए नारे कॉम पार्टी कोई भी हो पहले हम व्यापारी हैं। जिसके आधार पर हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता काम करते रहेंगे। इस दौरान हरिओम वर्मा, संजू राय, संदीप त्यागी, डा. विजय आर्य, केके शर्मा, सौरव राय, राहुल राय, चंद्रशेखर वर्मा व वैभव रस्तोगी आदि व्यापारी मौजूद रहे।