Move to Jagran APP

केक काट मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

नगर के मोतीबाग स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केक काटकर मनाया गया। महिला और बालिकाओं के सम्मान और उनकी मदद का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 12:28 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 12:28 AM (IST)
केक काट मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
केक काट मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

बुलंदशहर, जागरण टीम। नगर के मोतीबाग स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केक काटकर मनाया गया। महिला और बालिकाओं के सम्मान और उनकी मदद का संकल्प लिया।

loksabha election banner

जिला सहकारी बैंक परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के सचिव ने सुमनवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सुमनवीर सिंह ने कहा कि महिला प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा नए आयाम स्थापित कर रही है। हर क्षेत्र में महिलाओं की उपस्थिति नारी सशक्तीकरण की सुखद तस्वीर पेश कर रही है। बैंकों में महिलाओं और बालिकाओं के काम तत्परता के साथ कराएं जा रहे हैं। देश की आधी आबादी का हम सभी सम्मान कर उनको हौसला बढ़ाना होगा। जिससे महिलाएं तरक्की के नए आयाम स्थापित कर सके। मिशन शक्ति तहत महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के लिए 25 फरवरी से आठ मार्च तक बैंक शाखाओं में विशेष अभियान चलाकर बैंक खाता खुलवाए गए हैं। उपमहाप्रबंधक मंजूषा व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा केक काट कर महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान विशाल प्रताप सिंह,अनुराग चौधरी, पीयूष मौर्य समेत अनेकों महिला मौजूद रहीं। उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मनित

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : कचहरी रोड स्थित सत्य ऊं सिद्धाश्रम शनि मंदिर में स्वामी सत्येंद्र कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें सत्यास्मि साहित्य के संकलन और लेखन के लिए कनिक सिंह, अध्यात्मिक उन्नति के लिए शशि प्रभा डांगुर को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मीरा यादव, आशा वर्मा, ऊषा तोमर, मोनिका सिंह, सोनिका सिंह, गीता, लोकेंद्री, सविता, चारू, राजकुमारी आदि मौजूद रहीं। वहीं, चेतना राष्ट्र चेतना मिशन की ओर महिला थाने की पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हेंमत सिंह, उमेश कुमार, कपिल राणा, विकास सिंह, विनय शर्मा, कृष्ण मिश्र, शोभित कंसल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.