Move to Jagran APP

सीएए नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला नहीं : अशोक कटारिया

प्रदेश के परिवहन और जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में जानकारी देने और भ्रम दूर करने के लिए बुलंदशहर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 11:07 PM (IST)
सीएए नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला नहीं : अशोक कटारिया
सीएए नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला नहीं : अशोक कटारिया

बुलंदशहर, जेएनएन। प्रदेश के परिवहन और जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में जानकारी देने और भ्रम दूर करने के लिए बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए सीएए के संबंध में जानकारी दी, साथ ही विपक्ष पर भी खूब हमला बोला। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि विपक्षी दल देश के नागरिकों को भ्रमित कर झूठ को फैलाने का काम कर रहे है। देश के लोग अब कानून के बारे में जान गए हैं और उनका भ्रम दूर हो गया।

loksabha election banner

नगर के दिल्ली रोड स्थित कलश होटल में परिवहन मंत्री मंत्री अशोक कटारिया ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों का शोषण किया गया तो, वह अपने भारत आ गए और दशकों से भारत में शरणार्थी के रूप में यहां रह रहे हैं। लेकिन उनको भारत की नागरिकता नहीं मिल पाई। सरकार ने 2014 से पहले भारत में रह रहे अपने बंधुओं को नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया है। जिससे शरणार्थी के रूप में रहे रहे नागरिकों को हर भारतीय की तरह सभी अधिकार प्राप्त हो जाएंगे। मंत्री ने इस दौरान विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, बसपा, सपा और आप ने जब मुस्लिम मत पेटियों में जब मोदी जी के वोट निकलते देखे तो उनकी नींद हराम हो गई। कानून को लेकर विपक्षी दलों ने लोगों को भ्रमित किया है। देश में झूठ फैलाकर अपना असली चेहरा दिखा दिया है। देश की जनता उनके झूठ को समझ गई और कानून के बारे में जान चुकी है। सीएए नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला नहीं है। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, खुर्जा विधायक विजेंद्र खटीक, पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग, अजय त्यागी, आनंद चौधरी, शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

गांव-गांव चलेगा अभियान

प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने उत्पीड़ित और सताए अल्पसंख्यकों को गले लगाकर अपने राष्ट्रीय चरित्र, संस्कारों की बानगी पेश की है।भाजपा गांव-गांव जाकर नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही कानून की बारीकियों से अवगत कराएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। साथ ही पार्टी की नीतियों, सरकार की योजनाओं और नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में आमजन को जानकारी देने के लिए भी कहा। साथ ही मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों पर अधिक ध्यान देने की सीख भी मंत्री ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.