जल रही पराली, सुलग रहा कूड़ा, हवा में घुल रहा जहर
क्षेत्र में अधिकारियों की अनदेखी के चलते पराली और कूड़ा जलाने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी क्षेत्र में कूड़ा और पराली घंटों तक जलती रही और धुएं के कारण वायू प्रदूषण होता रहा।
बुलंदशहर, जेएनएन। क्षेत्र में अधिकारियों की अनदेखी के चलते पराली और कूड़ा जलाने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी क्षेत्र में कूड़ा और पराली घंटों तक जलती रही और धुएं के कारण वायू प्रदूषण होता रहा।
क्षेत्र के अमरगढ़, नरसेना, दौलतपुर कलां और ऊंचागांव में अधिकारियों की अनदेखी के चलते लोग लगातार कूड़ा और पराली जलाते चले आ रहे हैं। जिसके कारण में वायु प्रदूषण लगातार अपने मुकाम पर बना हुआ है। जबकि डीएम ने अधिकारियों को क्षेत्र में निरीक्षण कर कूड़ा और पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने के निर्देश दे रखे हैं। बावजूद इसके अधिकारी लोगों पर निगरानी करने के बजाय कागजों में खानापूर्ति करने में लगे हुए हैं। अमरगढ़ में सड़क किनारे जलाया जा रहा कूड़ा राहगीरों के लिए मुसीबत बनकर रह गया और खेतों में फसल के अवशेष भी किसान बिना रोकटोक के जला रहे हैं। जिसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।