विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिला की गर्दन काटकर हत्या, शव से 500 मीटर दूर फेंका गया सिर; नहीं हो सकी शिनाख्त

By Sunder Singh Rana Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 15 Mar 2026 07:30 PM (IST)

बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र में एक महिला की सिर काटकर हत्या कर दी गई। उसका धड़ गेहूं के खेत ...और पढ़ें

गांव फरीदाबांगर में घटनास्थल पर ग्रामीणों से जानकारी लेते थाना प्रभारी और घटनास्थल पर एकत्र ग्रामीणों की भीड़। सौ. पुलिस

गांव फरीदाबांगर में घटनास्थल पर ग्रामीणों से जानकारी लेते थाना प्रभारी और घटनास्थल पर एकत्र ग्रामीणों की भीड़। सौ. पुलिस

HighLights

  1. महिला का सिर काटकर निर्मम हत्या की गई।

  2. शव गेहूं के खेत में, सिर सरसों के खेत में मिला।

  3. पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

संवाद सूत्र, जागरण. ऊंचागांव (बुलंदशहर)। थाना नरसेना के गांव फरीदाबांगर और घुंघरावली के बीच रजवाहे पर शनिवार की रात एक महिला की सिर काटकर हत्या कर दी। शव रजवाहे के किनारे स्थित गेहूं के खेत में फेंक दिया और महिला का कटा हुआ सिर शव से 500 मीटर दूर सरसों के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

रविवार की सुबह लोग जंगल की ओर गए तो फरीदाबांगर और घुंघरावली के बीच गुजर रहे रजवाहे की कच्ची पटरी पर खून पड़ा देखा। आसपास में निगाह दौड़ाई दो पटरी के किनारे स्थित गेहूं के खेत में एक महिला का सिरविहीन शव पड़ा मिला। गर्दन धारदार हथियार से काटी गई। खबर फैली तो ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो छानबीन की गई।

धड़ के पास महिला सिर न मिलने के कारण पुलिस में खलबली मच गई। महिला की उम्र लगभग 28 वर्षीय थी और कुर्ती व सलवार पहने थी। पुलिस की चार घंटे की मशक्कत के बाद महिला का सिर बरामद हुआ। शव जहां पड़ा मिला वहां से 500 मीटर दूरी पर सरसों के खेत में सिर पड़ा मिला। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने के लिए कई घंटों तक धड़ और सिर को रजवाहे की पटरी पर रखकर प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि फरीदाबांगर के रजवाहे किनारे गेहूं के खेत में एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ है। धड सरसों के खेत में पड़ा मिला। अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

महिला की बाजू पर लिखा था- करत ले पिता बबली जुनी सिंह
महिला की बाजू पर करत ले पिता बबली जूनी सिंह गुदा मिला है। पुलिस ने बताया कि महिला की मांग भरी हुई होने के कारण शादीशुदा होना प्रतीक हो रहा है और महिला गैरराज्य की रहने वाली प्रतीक हो रही है। शिनाख्त के प्रयास किया जा रहा है।