बुलंदशहर हिंसा: बजरंग दल के पोस्टरों में गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहा योगेश राज
बुलंदशहर हिंसा का आरोपित योगेश राज बजरंग दल के पोस्टरों में मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता दिख रहा है। इस तरह के होर्डिंग भी लगाए गए हैं।
By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 01:37 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 01:37 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। स्याना में हुए बवाल के आरोपितों के फोटो लगे पोस्टर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बजरंग दल नेताओं के साथ लगे इन फोटो ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। उधर, रविवार की शाम मुख्य आरोपित योगेश राज के गांव नया बांस के बाहर एक मकान पर भी होर्डिंग लगाया गया। इस होर्डिंग पर योगेश के साथ चार अन्य आरोपितों के फोटो भी लगे हैं।
बवाल में नामजद हैं पांचों
स्याना बवाल के आरोपित योगेश राज का मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस की शुभकामना देने वाला होर्डिंग चर्चाओं में रहा। शाम होते-होते योगेश के गांव नया बांस स्थित मुख्य मार्ग पर बाजार में स्थित एक मकान पर लगे होर्डिंग ने चर्चाओं को अधिक गर्म कर दिया। इस होर्डिंग में सबसे ऊपर मुख्य आरोपितों में से एक बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज का फोटो लगा है, वहीं निचले हिस्से में सतीश लोधी, आशीष चौहान, सतेंद्र राजपूत, पवन लोधी व विशाल त्यागी सहित पांच फोटो लगे हैं। पांचों बवाल में नामजद आरोपित हैं।
अभी दोष सिद्ध नहीं हुआ
इनमें योगेश राज, सतीश लोधी, विशाल त्यागी, पवन लोधी, आशीष चौहान जेल जा चुके हैं। एक आरोपित सतेंद्र राजपूत निवासी लौंगा फरार है। आरोपितों के साथ दल के प्रांत सह संयोजक प्रवीण भाटी का फोटो भी लगा है। प्रांत सह संयोजक प्रवीण भाटी का कहना है कि अभी योगेश और अन्य आरोपितों पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें