रिंग रोड से बदलेगी बुलंदशहर की सूरत: 4 प्रमुख हाईवे होंगे कनेक्ट, NHAI ने निर्माण के लिए तैयार किया एलाइमेंट
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बुलंदशहर में लगभग 20 किलोमीटर लंबे रिंग रोड के निर्माण के लिए प्रस्तावित एलाइमेंट मुख्यालय ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
एलाइमेंट को स्वीकृति मिलते ही आगे बढ़ेगी कवायद।
लगभग 20 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का होगा निर्माण।
परियोजना शहर को जाम से मुक्ति दिलाने में सहायक होगी।
अमर सिंह राघव, बुलंदशहर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शहर में रिंग रोड निर्माण के लिए प्रस्तावित एलाइमेंट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण के प्रस्तावित एलाइमेंट को जल्द ही स्वीकृति मिलने के संभावना है। प्रस्तावित एलाइमेंट को स्वीकृति मिलने के बाद ही जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
शहर के नुमाइश मैदान में 19 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में रिंग रोड निर्माण की घाेषणा की थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रिंग रोड निर्माण की जिम्मेदारी मिली है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रिंग रोड के सपने को साकार करने के लिए रिंग रोड का प्रस्तावित एलाइमेंट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। प्रस्तावित एलाइमेंट में अलीगढ़-गाजियाबाद एनएच-34 और बुलंदशहर-मेरठ एनएच-335 को जोड़ा गया है।
रिंग रोड की लंबाई लगभग 20 किलोमीटर के आसपास रहेगी। रिंग रोड का निर्माण अलीगढ़-गाजियाबाद एनएच-34 से होते हुए मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे,बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे और बुलंदशहर-स्याना गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे पर इमलिया गांव के पास से बुलंदशहर-मेरठ एनएच 335 से जुड़ेगा।
मुख्यालय से प्रस्तावित एलाइमेंट को स्वीकृति मिलने के बाद धनराशि जारी होने के बाद जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना जताई जा रही है। साल 2020 में तत्कालीन डीएम ने रिंग रोड निर्माण के लिए 750 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार करा शासन को भिजवाया गया था लेकिन कुछ दिन बाद उनका तबादला होने के बाद प्रक्रिया ठप पड़ गई थी।
दिसंबर के अंत तक रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया भी शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। लंबे समय से चली आ रही रिंग रोड निर्माण की मांग को अब जल्द ही धरातल पर आकार लेने की संभावना है।
इन्होंने कहा...
रिंग रोड निर्माण के लिए प्रस्तावित एलाइमेंट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है। प्रस्तावित एलाइमेंट को स्वीकृति मिलने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रिंग रोड और अलीगढ़-गाजियाबाद एनएच-34 और बुलंदशहर-मेरठ एनएच को जोड़ने के लिए फोरलेन बाइपास का निर्माण भी एक साथ शुरू कराने की योजना है।
-शेष नाथ यादव, पीडी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
