विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, पंचायत में महिला पति को छोड़ प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी और...

By Vipin Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 18 Mar 2026 06:27 PM (IST)

Bulandshahr News : बुलंदशहर में एक महिला अपने पति को छोड़कर इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। महिला एक बेटे की मां भी है।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. प्रेम प्रसंग व पारिवारिक विवाद के मामले में पंचायत भी हुई ।

  2. बुलंदशहर में एक बेटे की मां ने पति को छोड़कर प्रेमी को चुना।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाली महिला अपने पति को छोड़कर इंस्टाग्राम से दोस्त एवं बाद में प्रेमी बने युवक के साथ चली गई। मामला गांव की पंचायत के साथ-साथ परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग को भी पहुंचा। 

2019 में हुई थी शादी 

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 2019 में शादी खानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला ने 2024 में पुत्र को जन्म दिया। महिला की अप्रैल 2025 को इंस्टाग्राम के जरिए शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से मुलाकात हुई, उसके बाद दोस्ती फिर दोनों में प्यार हो गया।

प्रेमी युवक ने महिला के पति से की दोस्ती 

इसके बाद दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे और बाहर होटल में जाकर मिलने लगे। इसके बाद प्रेमी युवक ने महिला के पति से दोस्ती कर ली और उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। महिला के पति को इस बात का पता चलने पर उसने विरोध करना शुरू किया तो दोनों एक साथ रहने की जिद करने लगे। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई, जिसमें महिला का प्रेमी और उसके स्वजन भी मौजूद रहे।

पंचायत का फैसला

पंचायत में महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पंचायत ने भी महिला को प्रेमी के साथ जाने का फैसला सुनाया। इसके बाद महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर प्रेमी के साथ रहने की मांग की। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। परामर्श केंद्र में महिला और उसके प्रेमी की काउंसलिंग हुई, लेकिन दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।

परामर्श केंद्र का निर्णय

जिसके बाद दोनों को एक साथ भेज दिया। परामर्श केंद्र की प्रभारी ने बताया कि महिला व उसके पति के बीच सुलह का प्रयास किया गया। पत्नी के सुलह के लिए तैयार नहीं होने पर वह अपनी मर्जी से एक अन्य युवक के साथ चली गई।