विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी ने 'नीला ड्रम और सीमेंट' लिखकर सौरभ का फोटो लगाया, इससे डरे पति ने उसे प्रेमी संग भेज दिया

By Bhupendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 19 Mar 2026 07:20 PM (IST)

Bulandshahr News : बुलंदशहर में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। पत्नी ने फेसबुक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. परामर्श केंद्र का महिला को समझाने का प्रयास विफल।

  2. युवक ने पत्नी से तलाक लेने की प्रक्रिया भी शुरू की

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। मेरठ में पिछले साल हुए सौरभ हत्याकांड का खौफ जारी है। इंटरनेट मीडिया पर पिछले एक साल से नीला ड्रम व सीमेंट लिखकर पति या पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर कमेंट किए जा रहे हैं। बुलंदशहर में पत्नी ने फेसबुक एकाउंट पर सौरभ का फोटो डालकर सीमेंट व ड्राम लिख दिया। इसे जब पति ने देखा, तो उसके होश उड़ गए।

पति ने जानकारी की, तो पता चला कि पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा है। इस पर गांव में पंचायत हुई, लेकिन पत्नी नहीं मानी। पुलिस भी पत्नी को समझाने में नाकाम साबित हुई। भयभीत पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ ही भेज दिया और पत्नी से तलाक लेने की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया।

जिले के गांव निवासी युवक राजकुमार का विवाह 2019 को हुआ था। 2024 में पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया था। पति का आरोप है कि पत्नी ने फेसबुक पर सौरभ का फोटो लगाया और सीमेंट व ड्रम लिख दिया। उसने जब मोबाइल पर इसे देखा, तो पत्नी के जिले के गांव मान करौरा निवासी युवक से प्रेमप्रसंग चलने की जानकारी हुई। उसे मेरठ में पिछले साल हुई पत्नी मुस्कान के पति सौरभ की हत्या किए जाने की घटना को लेकर अपनी जान का खतरा लगने लगा।

पंचायत और पुलिस की भूमिका

इस मामले को लेकर फरवरी माह में गांव में पंचायत हुई, तो पंचायत में भी पत्नी प्रेमी के साथ जाने पर अड़ गई। मामला 18 मार्च को पुलिस के पास पहुंचा, तो महिला परामर्श केंद्र पर पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी नहीं मानी। इस पर पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ भेज दिया। साथ ही कोर्ट में पत्नी से तलाक लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। परामर्श केंद्र की प्रभारी बोबेश ने बताया कि महिला को समझाने का प्रयास किया गया। पत्नी सुलह के लिए तैयार नहीं हुई। वहीं पति ने भी पत्नी को साथ रखने से इंकार कर दिया। इस पर महिला अपनी मर्जी से एक अन्य युवक के साथ चली गई।

पंचायत में भी पत्नी नहीं मानी

पति राजकुमार का कहना है कि पत्नी के मोबाइल में सौरभ के फोटो व सीमेंट व ड्रम लिखा देखा, तो उसे पत्नी के प्रेमप्रसंग के बारे में पता चला। पत्नी का मुकेश से अप्रैल 2025 से प्रेमप्रसंग चल रहा था। परिवार को बचाने के लिए उसने रिश्तेदारों व ससुरालीजन के साथ मिलकर पंचायत भी की, लेकिन पत्नी नहीं मानी। पत्नी ने उसे व उसके चार भाईयों का जान से मारने की धमकी दी। इस पर जान का खतरा होने पर उसने पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की रजामंदी दे दी। अब उन्होंने पत्नी से तलाक लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।