बुलंदशहरवासियों के लिए अच्छी खबर: जर्जर रोड का होगा सुदृढ़ीकरण; शासन ने 4.61 करोड़ रुपये स्वीकृत
Bulandshahr News: बुलंदशहर के जहांगीराबाद बाईपास फीडर रोड के सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 4.61 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
जहांगीराबाद के भाईपुरा दोराहा से कस्बे के अंदर तक क्षतिग्रस्त है सड़क।
लोक निर्माण विभाग ने सुदृढ़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। जहांगीराबाद के भाईपुरा दोराहा से कस्बा के अंदर तक क्षतिग्रस्त सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 4.61 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर दी है। धनराशि जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया है।
प्रांतीय खंड ने कस्बा जहांगीराबाद में बाइपास फीडर रोड के सुदृढ़ीकरण का एस्टीमेट तैयार कर पिछले दिनाें शासन को भेजा था। शासन ने जहांगीराबाद में दो किलोमीटर के बाइपास फीडर रोड के सुदृढ़ीकरण के चार करोड़ के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर दी है। एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही धनराशि अवमुक्त कर दी है।
प्रांतीय खंड धनराशि जारी होने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने में जुट गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। अभी तक यह सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। जिससे राहगीरों को सड़क से गुजरने में परेशानी उठानी पड़ती है।
क्षतिग्रस्त सड़क से दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में चोटिल होते रहते हैं। जबकि शहर का यह सबसे व्यस्त मार्ग है। अनाज मंडी भी इसी सड़क पर है। सड़क का सुदृढ़ीकरण होने के बाद वाहन चालकों को क्षतिग्रस्त सड़क से मुक्ति मिलने के साथ ही यातायात को भी नई रफ्तार मिलेगी। शहर को भी जाम से मुक्ति मिलेगी।
यह भी पढ़ें- रात में परिवार संग सोया था किसान, सुबह गली में मिली कटी हुई लाश; हत्या से बुलंदशहर सनसनी
इन्होंने कहा...
शासन ने 4.61 करोड़ रुपये के जहांगीराबाद बाइपास फीडर रोड के सुदृढ़ीकरण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर दी है। एस्टीमेट काे स्वीकृति प्रदान कर धनराशि भी जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करा जल्द ही सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। शहर में भूड़ चौराहा से ब्रह्मानंद कट तक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
-राहुल शर्मा, एक्सईएन प्रांतीय खंड
