यूपी में BJP सांसद ने पाकिस्तान के फाइटर जेट की तस्वीर पोस्ट की, वायुसेना दिवस की दी बधाई; मचा बवाल
सांसद डॉ. भोला सिंह ने वायुसेना दिवस पर फेसबुक पर पाकिस्तान के झंडे वाले फाइटर जेट की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए।
-1791520460466_m.webp)
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। वायुसेना दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद डॉ. भोला सिंह ने फेसबुक पर शुभकामना की पोस्ट की थी।
इस पोस्ट पर कांग्रेस के कोआर्डिनेटर व अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र राघव ने सवाल उठाए हैं।
उनका आरोप है कि सांसद ने पोस्ट में जिस फाइटर जेट की तस्वीर पोस्ट की है, उस पर पाकिस्तान का झंडा है। इससे साफ है कि पोस्ट में पाकिस्तान के फाइटर जेट की तस्वीर लगाई गई है।
कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग उठाई है। वहीं सांसद ने कहा कि उनके फेसबुक पर उनकी टीम से गलती से फोटो पोस्ट हो गया। जानकारी होने पर उसे तुरंत हटा दिया गया। टीम को एहतियात बरतने की चेतावनी दी है।
