विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संबंध बनाने का बना रहा था दबाव, रिसेप्शनिस्ट युवती ने बात न मानी तो मुस्लिम युवक ने किए चाकू से 10 वार

By Anuj Solnki Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 15 Nov 2026 01:13 PM (IST)

बुलंदशहर में एक लैब रिसेप्शनिस्ट युवती पर एक्स-रे हेल्पर मुस्लिम युवक असद ने संबंध बनाने का दबाव बनाने के बाद ...और पढ़ें

बुलंदशहर के मेडिकल कालेज स्थित पीड़िता से जानकारी लेते एसएसपी दिनेश कुमार सिंह। सौ. पुलिस

बुलंदशहर के मेडिकल कालेज स्थित पीड़िता से जानकारी लेते एसएसपी दिनेश कुमार सिंह। सौ. पुलिस

HighLights

  1. लैब रिसेप्शनिस्ट पर मुस्लिम युवक ने चाकू से हमला किया।

  2. संबंध बनाने का दबाव न मानने पर किए 10 से अधिक वार।

  3. युवती गंभीर घायल, आरोपित असद को पुलिस ने पकड़ा।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। लैब में एक्स-रे हेल्पर मुस्लिम युवक ने रिसेप्शनिस्ट हिंदू युवती पर चाकू से 10 से अधिक वार किए। लहूलुहान हालत में युवती को जटिया अस्पताल से मेडिकल कालेज भेजा गया। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अनुसूचित जाति की महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी स्वास्तिक लैब में रिसेप्शनिस्ट है। इसी लैब में असद भी एक्स-रे हेल्पर है।

आरोप है कि असद काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था और उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। शिकायत के बाद भी आरोपित बाज नहीं आया। छुट्टी के बाद आरोपित उसका पीछा करता और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर फब्तियां कसता था। इससे परेशान होकर युवती ने कुछ दिनों तक काम पर जाना भी छोड़ दिया था। स्वजन के समझाने पर वह काम पर जाने लगी। शनिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे युवती काउंटर पर बैठी थी। इसी दौरान वहां पर असद पहुंचा। उसने युवती का हाथ पकड़कर गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपित ने चाकू निकालकर युवती की गर्दन, चेहरे और शरीर पर 10 से अधिक जगह प्रहार किया। इससे वह लहूलुहान हो गई। लैब में बैठीं मरीज अंजू ने बताया कि आरोपित असद ने लैब पहुंचते ही युवती के पास बैठे युवक को हटाया और फिर युवती पर कुछ ही सेकेंड में चाकू से 10 से अधिक प्रहार किए। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। घायल युवती को जटिया अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि साथ कार्य करने के चलते युवती और युवक के बीच संबंध बन गए थे। गत दिनों मनमुटाव होने पर आरोपित युवक नाराज था। उधर, हिंदू संगठन के सुनील सोलंकी, नितिन पंडित, गोलू राजपूत व विकास आजाद ने भी कोतवाली पहुंचकर पुलिस से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसएसपी दिनेश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन पीड़िता का हालचाल लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।