डेढ़ साल का मासूम रो रहा था तो सनकी पिता ने मार डाला, बुलंदशहर में गला घोंटकर की हत्या
बुलंदशहर के पठान टोला में एक पिता ने नशे की हालत में अपने डेढ़ साल के बेटे का गला घोंटकर ...और पढ़ें

नशे में धुत पिता ने डेढ़ साल के बेटे को मार डाला।
HighLights
नशे में पिता ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या की।
बुलंदशहर के पठान टोला में हुई दर्दनाक घटना।
पुलिस ने आरोपी पिता इमरान को हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। क्षेत्र के मुहल्ला पठान टोला में पिता ने अपने डेढ़ साल के बेटे को नशे की हालत में गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाई। साथ ही पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
क्षेत्र के मुहल्ला पठान टोला निवासी 36 वर्षीय इमरान उर्फ इमो पुत्र रियाजुद्दीन भिक्षा मांगकर परिवार का पालन-पोषण करता था। मुहल्ला निवासी लोगों ने बताया कि इमरान शराब समेत अन्य नशे का आदी था।
10 साल पहले हुई थी शादी
करीब दस वर्ष पहले शमीमा से उसकी शादी हुई थी। दंपती के तीन बड़ी बेटी हैं और एक छोटा डेढ़ वर्षीय बेटा अदनान था। आरोपित के साथ ही उसकी पत्नी भी भिक्षा मांगकर और मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का जीवन यापन करती है।
गुरुवार शाम साढ़े चार बजे इमरान नशे की हालत में घर पर था और एक बेटी और अदनान भी था। उस समय उसकी पत्नी शमीमा अपनी दो बेटियों के साथ भिक्षा मांगने के लिए गई हुई थी।
इसी दौरान इमरान ने घर पर मौजूद अपनी पांच वर्षीय बेटी को पीटना शुरू कर दिया। जिस पर बच्ची ने रोते हुए बचने के लिए शोर मचाया। इसी दौरान घर में चारपाई पर सो रहा डेढ़ वर्षीय अदनान भी उठ गया और रोने लगा।
डेढ़ साल के बेटे को गला घोंटकर मार डाला
जिस पर आरोपित ने अपनी बेटे का गला घोंट दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। साथ ही भिक्षा मांगने गई शमीमा भी अपनी दो बेटियों के साथ घर पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें- अधिवक्ता हत्याकांड: दो हिस्ट्रीशीटरों की भी प्रयागराज पुलिस को तलाश, एक अमेठी तो दूसरा एटा का है निवासी
स्वजन बच्चे को नगर के अस्पताल लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलने पर सीओ शिकारपुर दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ माैके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही पुलिस ने आरोपित इमरान को पकड़ लिया और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
स्थानीय लोगों की मानें तो महिला की इमरात से दूसरी शादी हुई है और वह मुहल्ला पठान टोला स्थित किराए के मकान में रह रहे थेमामले में तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही आरोपित इमरान को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-दीपक कुमार, सीओ शिकारपुर।
सुभाष
