विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव जिहाद के विरोध पर किशोरी का अपहरण, ग्रामीणों ने छुड़ाया...कोचिंग जाते समय दिया वारदात को अंजाम

By Jagmohan Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 22 Mar 2026 12:23 PM (IST)

बुलंदशहर के नरसेना में कोचिंग जा रही एक किशोरी का 'लव जिहाद' का विरोध करने पर अपहरण कर लिया गया। आरोपितों ने उसे बाइक से अगवा किया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर उसे छुड़ाया।

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. कोचिंग जा रही किशोरी का अपहरण किया गया।

  2. 'लव जिहाद' का विरोध करने पर वारदात हुई।

  3. ग्रामीणों ने किशोरी को छुड़ाया, आरोपित गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव में घर से कोचिंग के लिए जा रही किशोरी ने लव जिहाद का विरोध किया तो आरोपित ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो लोग एकत्र हुए और घेराबंदी करते हुए आरोपितों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने किशोरी को आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस में दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। किशोरी की तहरीर पर हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ निवासी दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पहचान छिपा कर उसे लव जिहाद में फंसा लिया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी को जब आरोपित की असलियत पता चली तो उसने उससे दूरी बनानी शुरू की। इसके बाद भी आरोपित नहीं मान रहा था। किशोरी ने विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि शनिवार की सुबह जब किशोरी अपने घर से कोचिंग के लिए जा रही थी तभी रास्ते में आरोपित ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बाइक से अपहरण कर लिया।

पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित किशोरी को लेकर भाग लिए। ग्रामीणों ने आरोपितों का पीछा करते हुए घेराबंदी कर नरसेना के निकट बाइक सवारों को रोककर किशोरी को उनके चंगुल से छुड़ाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित किशोरी ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी आदिल व उसके दोस्त महताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।