यूपी में 4 बेटों ने माता-पिता का किया बंटवारा, तलाक मांगने थाने पहुंचे 85 साल के दादा और 80 साल की दादी
बुलंदशहर में 85 वर्षीय पति और 80 वर्षीय पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद महिला परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलिंग के बाद ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
बुलंदशहर में 80 वर्षीय वृद्ध दंपती का पारिवारिक विवाद।
महिला परामर्श केंद्र में हुई काउंसलिंग के बाद समझौता।
पति पत्नी को मासिक गुजारा भत्ता देने पर सहमत।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर 80 वर्षीय दंपती में पारिवारिक विवाद होने के चलते मामला महिला परामर्श केंद्र काउंसलिंग को पहुंचा। जहां वृद्ध दंपती की काउंसलिंग के बाद समझौता कराया गया है।
महिला परामर्श केंद्र प्रभारी अलका चौधरी ने बताया कि कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 80 वर्षीय पत्नी के चार पुत्र हैं। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर जब वृद्ध दंपती को एक-दूसरे के सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब दो पुत्रों ने मां को अपने पास रख लिया और दो ने पिता को अपने साथ रखने का निर्णय लिया।
अलग-अलग होने के चलते वृद्ध दंपती में गलतफहमियां बढ़ती चली गईं। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया और दंपती तलाक की मांग करने लगे।
एसएसपी के निर्देश पर दोनों की पुलिस दफ्तर स्थित महिला परामर्श केंद्र में काउंसलिंग शुरू हुई। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाया गया। पुलिस की मध्यस्थता से वृद्ध पति अपनी पत्नी को हर महीने गुजारा भत्ता देने पर राजी हो गया। जल्द ही मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।
