विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी के जबरा फैन ताबिश निसार ने सीने पर बनवाया टैटू, लिखा- Next PM सीएम साहब; VIDEO

Published: Tue, 15 Sep 2026 12:30 PM (IST)

बिजनौर के ताबिश निसार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी दीवानगी दिखाते हुए अपनी छाती पर 'नेक्स्ट पीएम, सीएम साहब महाराज योगी जी बीजेपी' का स्थायी टैटू बनवाया है।

HighLights

  1. बिजनौर के ताबिश निसार ने बनवाया योगी टैटू

  2. छाती पर लिखा 'नेक्स्ट पीएम, सीएम साहब महाराज योगी जी बीजेपी'

  3. योगी सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर उठाया कदम

जागरण संवाददाता, बिजनौर। कई लोग राजनेताओं के जबरदस्त फैंस होते हैं और लोगों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं।

इसी तरह शहर निवासी युवक ताबिश निसार खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जबरा फैन बताते हैं। ताबिश का कहना है कि योगी सरकार के काम, कानून-व्यवस्था, योजनाओं में भेदभाव न होने और बेटियों की सुरक्षा से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी छाती पर स्थायी टैटू बनवाया है।

छाती पर योगी जी का नाम लिखवाते हुए लिखा है कि 'नेक्स्ट पीएम, सीएम साहब महाराज योगी जी बीजेपी'। इस युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है और लोग इसपर जमकर टिप्पणी भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री की आड़ में बन रहे थे कारतूस, संचालक समेत दो गिरफ्तार; मुंबई से जुड़ा है नेटवर्क