सीओ सिटी बुलंदशहर प्रखर पांडेय भेजे गए मऊ, सीओ खुर्जा अनिल कुमार शाही की तैनाती अब मुजफ्फरनगर में
बुलंदशहर में पांच सीओ का तबादला किया गया है, जबकि कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए चार नए अधिकारियों को जिले में भेजा गया है। स्थानांतरित अधिकारियों में सीओ सिटी प्रखर पांडेय और सीओ खुर्जा अनिल कुमार शाही शामिल हैं, नए अधिकारियों को जल्द सर्किल आवंटित होंगे।

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
बुलंदशहर जनपद से पांच सीओ का अन्य जिलों में तबादला।
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने चार नए सीओ बुलंदशहर आए।
सीओ सिटी प्रखर पांडेय मऊ, अनिल शाही मुजफ्फरनगर भेजे।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार बुलंदशहर में लंबे समय से तैनात पांच सीओ का तबादला कर दिया गया है। वहीं जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शासन ने चार नए अधिकारियों को बुलंदशहर भेजा है।
बुलंदशहर से जाने वाले अधिकारियों में सीओ सिटी प्रखर पांडेय को मऊ स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सीओ खुर्जा अनिल कुमार शाही को मुजफ्फरनगर, सीओ स्याना रामकरण को कमिश्नरेट लखनऊ में सहायक पुलिस आयुक्त, सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह को बरेली तथा सीओ शोभित कुमार को कानपुर देहात भेजा गया है।
वहीं, दूसरी ओर जिले में नवीन तैनाती के रूप में अमरोहा से सीओ अंजलि कटारिया, प्रयागराज से अजेंद्र यादव, वाराणसी से अनिल कुमार पांडेय और गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट से विवेक रंजन राय को बुलंदशहर भेजा गया है। नए अधिकारियों के आने से जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। जल्द ही नए अधिकारियों को सर्किल का आवंटन किया जाएगा।