विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर में कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत; बिजनौर में भी सड़क हादसे में गई एक की जान

By Ravindra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 27 Nov 2026 12:47 PM (IST)

बुलंदशहर में शादी से लौट रहे दो बाइक सवारों को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। बिजनौर में भी एक ई-रिक्शा चालक की कार की टक्कर से हुई दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बुलंदशहर में अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर।

  2. बिजनौर में कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के बराल रोड पर नगला काला पुलिया के पास गुरुवार की रात पास हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिहार निवासी धनंजय और डिबाई निवासी हरीश की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक दादरी स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। बाइक को टक्कर मारने के बाद ब्रेजा कार भी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। एसआई नीटू कुमार ने बताया कि पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।

कार की टक्कर से घायल ई-रिक्शा चालक की मौत

बिजनौर: कार की टक्कर से सवार की मौत के बाद गुरुवार रात ई-रिक्शा चालक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

गांव कंभौर निवासी 40 वर्षीय लोकेंद्र सिंह पुत्र बनवारी सिंह ई-रिक्शा चालक था। वह बुधवार शाम को गंज से एक सवारी लेकर ई-रिक्शा लेकर बिजनौर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ आई कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से लोकेंद्र और ई-रिक्शा में बैठा 46 वर्षीय सफाई कर्मचारी पंकज निवासी गांव मुकरपुर खेमा गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पहुंचते ही सफाई कर्मचारी पंकज की मौत हो गई थी। लोकेंद्र का मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान गुरुवार रात लोकेंद्र की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लोकेंद्र के एक 14 साल का बेटा व नौ साल की बेटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।