विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलंदशहर में दीवार विवाद में झड़प, पुलिस पर पथराव, कई गिरफ्तार

Published: Fri, 13 Jun 2025 05:22 PM (IST)

बुलंदशहर में खुर्जा देहात के रूपवास पंचगाईं गांव में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना ...और पढ़ें

पुलिस ने छह आरोपित किए गिरफ्तार । प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
पुलिस ने छह आरोपित किए गिरफ्तार । प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

HighLights

  1. दीवार निर्माण पर दो पक्षों में विवाद
  2. पुलिस पर पथराव, भगदड़ मची
  3. 15 नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा

संवाद सहयोगी, जागरण खुर्जा। दीवार लगाने के दौरान झगड़ा की सूचना पर थाना खुर्जा देहात पुलिस गांव रूपवास पंचगाईं पहुंच गई। आरोप है कि वहां पुलिस पर एक पक्ष की तरफ से पत्थर फेंके गए। मामले में पुलिस ने 15 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना खुर्जा देहात की धराऊ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पवन मलिक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर बाद को उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि रूपवास पंचगाई में दो पक्ष में झगड़ा हो रहा है और पीआरवी मौके पर है। जिस पर वह मौके पर पहुंच गए और देखा कि जिस स्थान पर रास्ता निकालने को लेकर विवाद था। वहां पर एक पक्ष द्वारा दीवार का निर्माण किया जा चुका था।

दीवार का विरोध दूसरे पक्ष द्वारा किया जा रहा था। जिनमें से एक पक्ष के हाथों में ईंट व डंडे थे। जिनको पुलिस द्वारा विधि विरुद्ध जमाव की बात कहते हुए हटाने का आदेश दिया, लेकिन वह हिंसा पर उतारू रहे। जिस पर उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और अतिरिक्त फोर्स भेजने की मांग की।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपितों द्वारा पत्थर पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों की तरफ फेंके गए। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। इसी दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और उसके बाद दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। जिनको कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की कर पुलिस वालों से छुड़ा लिया।

सूचना पर अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तो छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। थाना खुर्जा देहात प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि मामले में चंद्रवीर, गिर्राज, हिमांशु, मंजू, भूपने, साधना, रीना, सोनू, मनोज, गौरव, डोली, सुरेश, हेमू, अजय, मीनू नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।