छत पर चढ़ गई भैंस, यह देख लोगों के उड़ गए होश; घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Bulandshahr News: बुलंदशहर के शकरपुर गांव में एक भैंस अचानक घर की छत पर चढ़ गई, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

AI जेनरेटिड फोटो।
HighLights
बुलंदशहर के ऊंचागांव क्षेत्र के गांव शकरपुर में घेर में बंधी हुई थी भैंस।
ग्रामीणों ने भैंस को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन रहे असफल।
संवाद सूत्र, ऊंचागांव (बुलंदशहर)। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव शकरपुर में घेर में बंधी हुई भैंस अचानक खुल गई और घेर में बने हुए मकान की छत पर चढ़ गई। कई घंटे बाद भैंस मालिक ने हाइड्रा को मौके पर बुलाया और भैंस को बांधकर छत से नीचे उतारा। जब जाकर आसपास के घर मालिकों ने राहत की सांस ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना नरसेना क्षेत्र के गांव शकरपुर निवासी खुशीराम के घेर में गुरुवार की शाम पशु बंधे हुए थे। जिसमें से एक भैंस खुल गई और घेर में बने मकान की छत पर चढ़ गई। भैंस छत पर चढ़ने के बाद चारों तरफ नीचे उतरने के लिए भागने लगी जिसको देख आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।
जिसकी सूचना भैंस मालिक खुशीराम को दी गई। खुशीराम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पहले भैंस को नीचे उतरने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी, इसके बाद भैंस मालिक ने भैंस को छत से नीचे उतारने के लिए हाइड्रा को बुलाना पड़ा। छत पर चढ़ी भैंस को ग्रामीणों ने राशियों में बांधकर हाइड्रा के माध्यम से नीचे उतारा। तब जाकर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें- स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस बुलंदशहर में, हिरासत पर स्थानीय पुलिस ने क्या कहा?
एंबुलेंस में गूंजी किलकारी
बुलंदशहर: डिबाई क्षेत्र में 102 एंबुलेंस में 25 वर्षीय गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति गंभीर देखते हुए ईएमटी ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था।
एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव ने बताया कि डिबाई के कसेर कलां निवासी डौली को अस्पताल में भर्ती करने के लिए 102 पर फोन किया गया। इसके बाद एंबुलेंस घर पहुंची और गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती करने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई। ईएमटी अंशिका ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव संपन्न कराया। इसके बाद दोनों को कसेर कलां अस्पताल में भर्ती किया गया।
