किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं: भानु प्रताप
भाकियू (भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप ¨सह ने नगर के पहासू मार्ग स्थित फार्म हाउस में हुई किसान पंचायत में कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली जाते समय अन्नदाताओं पर हुआ हमला किसान हितैषी बताने वाली केंद्र सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।
खुर्जा: भाकियू (भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप ¨सह ने नगर के पहासू मार्ग स्थित फार्म हाउस में हुई किसान पंचायत में कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली जाते समय अन्नदाताओं पर हुआ हमला किसान हितैषी बताने वाली केंद्र सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू (भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार दोपहर खुर्जा पहुंचे। जहां सिटी स्टेशन मार्ग स्थित ओम वाटिका से उन्होंने नगर में रोड शो किया। इसके बाद वह किसान पंचायत में शामिल होने पहासू मार्ग स्थित केडी फार्म हाउस में पहुंच गए। जहां उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसान की दुर्दशा दयनीय है। किसानों को फसल का लागत मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। कर्जमाफी के नाम पर भी किसानों के साथ मजाक किया गया। साथ ही दिल्ली-यूपी बार्डर पर किसानों पर रबड़ की गोली चलवाना, पानी की बौंछार कराने और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इससे लगता हैं कि केंद्र सरकार किसानों की हितैषी नहीं, बल्कि दुश्मन है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार अपने रवैये से बाज नहीं आती है, तो आगामी दिनों में भाकियू भानु दिल्ली कूच करेंगी। मौके पर प्रदेश राष्ट्रीय महासचिव खुर्शीद आलम, राजेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष राजकुमार, सुरेश चौधरी, राजकुमार, प्रमोद, संजय, विष्णु, देवराज, अभिषेक, वीरपाल, राहुल, जगपाल आदि रहे। भानु गुट की सदस्या की ग्रहण:
अराजनैतिक भाकियू के नगराध्यक्ष विजय ¨सह सैनी ने शुक्रवार को भाकियू भानु गुट की सदस्या ली। जिन्हें जिला महासचिव संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप ¨सह ने मनोनित किया। वहीं प्रधान सुनील सोलंकी को युवा का प्रदेश सचिव, दीपक गुप्ता नगराध्यक्ष, दीपक गर्ग नगर को महासचिव मनोनित किया गया। अन्य लोगों ने भी सदस्यता ग्रहण की।