भाकियू ने पंचायत कर लेखपालों पर साधा निशाना
भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर लेखपालों पर खनन व भूमाफिया के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया। एसडीएम सदर के समर्थन में प्रदर्शन किया।
स्याना : भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर लेखपालों पर खनन व भूमाफिया के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया। एसडीएम सदर के समर्थन में प्रदर्शन किया।
सोमवार को स्याना गढ़ हाईवे स्थित मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के कैंप कार्यालय पर आयोजित पंचायत में तहसील अध्यक्ष डा. गजेंद्र लोधी ने कहा कि जनपद भर के लेखपाल किसानों का शोषण कर रहे हैं। लेखपाल खनन व भू माफिया के साथ मिलकर अवैध कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने लेखपालों के खिलाफ जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर 10 नवंबर तक जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो जनपद की सभी तहसीलों पर 19 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान जयराम ¨सह, दयाचंद लोधी, दर्शन ¨सह, पंकज शर्मा, ¨रकू शर्मा, सतवीर कश्यप, सुनील ¨सह, मुनिराज त्यागी, धर्मपाल ¨सह, जितेंद्र नागर, मनोज ¨सह व सतवीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।