Move to Jagran APP

'भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं'

सांसद डा. भोला ¨सह ने कहा कि भाजपा गरीब, मजदूर व पिछड़ों की सरकार है। प्रधानमंत्री ने पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कौशल विकास जैसी अनेक योजनाएं चलाई हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:45 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:45 PM (IST)
'भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं'
'भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं'

बुलंदशहर: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्य समिति व मंडल अध्यक्षों की बैठक में कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुटने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा की विचारधारा व सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए सशक्त एवं सक्रिय कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

loksabha election banner

शुक्रवार को विराट फार्म हाउस में हुई बैठक में पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश को मजबूत बनाना, विश्व पटल पर मान्यता दिलाना और 125 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने सदस्यता अभियान 30 सितंबर तक पूरा करने व एक सप्ताह में मंडल अध्यक्षों को कमेटी गठित करने और प्रत्येक बूथ पर दो-दो कार्यकर्ताओं के चयन पर जोर दिया।

सांसद डा. भोला ¨सह ने कहा कि भाजपा गरीब, मजदूर व पिछड़ों की सरकार है। प्रधानमंत्री ने पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कौशल विकास जैसी अनेक योजनाएं चलाई हैं।

विधायक डा. अनिता लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग को आगे लाने के लिए लगातार काम कर रही है। मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस समेत गैर भाजपाई दलों की सरकारों ने पिछड़े वर्ग के लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया।

उधर, बैठक में जिले के 21 पदाधिकारियों में से दस और 29 में से दस अध्यक्ष ही उपस्थित रहे। पदाधिकारियों की उपस्थिति कम रहने पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप व क्षेत्रीय अध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने नाराजगी जताते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष को गैरहाजिर पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेशचंद लोधी और संचालन केपी ¨सह ने किया। मौके पर क्षेत्रीय मंत्री महिपाल लोधी, चंद्रशेखर बघेल, चौ. जोगेंद्र ¨सह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हैरा, मुनेश चौधरी, बाबूलाल प्रजापति, संजीव लोधी, ओमवीर, यशवीर, सुखवीर, रोहताश व जितेंद्र आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.