विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू भानू ने किया प्रदर्शन
विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू भानू ने किया प्रदर्शन बुलंदशहर जेएनएन। तहसील में भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही आगामी एक अक्टूबर को उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई। साथ ही एसडीएम को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
बुलंदशहर, जेएनएन। तहसील में भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही आगामी एक अक्टूबर को उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई। साथ ही एसडीएम को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता एकत्र होकर पहुंच गए। जहा संगठन के नगराध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि बेसहारा पशु लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिस कारण किसान रात में फसलों की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा विद्युत बिलों में बढ़ोत्तरी ने किसानों की कमर को तोड़ दिया है। जिसको तुरंत वापस लेना जरुरी है। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर भी किसानों ने चर्चा की। साथ ही उन्होंने मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं आगामी एक अक्टूबर को कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जिसके संबंध में उन्होंने एसडीएम सदानंद गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इसमें ज्ञानेंद्र सिंह, चौ. सतवीर सिंह, राजकुमार राघव, उदयवीर सिंह, शिवकुमार, राहुल ठाकुर, शैलेंद्र, गिरवर सिंह सोलंकी, प्रमोद शर्मा, महिपाल सिंह राघव और दीपक आदि मौजूद रहे।