डिबाई स्टेशन पर बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का ठहराव हुआ शुरू, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
बुलंदशहर के डिबाई स्टेशन पर बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का पहला ठहराव हुआ, जिसे अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डिबाई के गांव कसेर कलां स्थित डिबाई रेलवे स्टेशन पर बरेली - इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखकर गंतव्य की ओर रवाना करते अतिथिगण
HighLights
बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का डिबाई स्टेशन पर पहला ठहराव।
सांसद डॉ. भोला सिंह के प्रयासों से यह संभव हुआ।
उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा लाभ।
संवाद सूत्र, बुलंदशहर। बरेली से इंदौर को जाने वाली लोक मान्य तिलक बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के ठहराव के बाद पूरे हर्षोल्लास के साथ अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का आगे की ओर रवाना किया।
क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए करीब तीन माह पूर्व बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से बरेली से इंदौर की ओर जाने वाली लोकमान्य तिलक बरेली-इंदौर एक्सेप्रेस का ठहराव गांव कसेर कलां स्थित डिबाई स्टेशन पर कराया था।
बुधवार को गाडी संख्या 14320 लोक मान्य तिलक बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के डिबाई स्टेशन पर आने पर अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, रेलवे के एडीआरएम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन काे गंतव्य की ओर रवाना किया। ट्रेन के ठहराव के बाद अब बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में जाने वाले श्रद्धालुओं को इसका पूरा लाभ मिल सकेगा।
लोगों ने जताई खुशी
ट्रेन का ठहराव कराने पर लोगों ने सांसद डॉ. भोला सिंह का आभार व्यक्त किया। वही स्टेशन अधीक्षक रामजीलाल मीना ने बताया कि ट्रेन 14 बजकर 26 मिनट पर आई तथा दो मिनट ठकराव के बाद 14 बजकर 28 मिनट पर ट्रेन रवाना हो गई। उन्होंने कहा कि बरेली-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में एक दिन बुधवार को बरेली से चलकर 14 बजकर 14 मिनट पर डिबाई स्टेशन पर पहुंचेगी।
सीनियर डीसीएम, यातायात निरीक्षक चंदौसी प्रमोद कुमार, वाणिज्य निरीक्षक वेदप्रकाश, डिबाई स्टेशन अधीक्षक रामजी लाल मीना, नगर पालिका चेयरमैन डिबाई अरुण कुमार सिंघल, पवन लोधी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- विश्व पटल पर चमकेगा बुलंदशहर: 65 किमी क्षेत्र में आकार लेगा 'गंगा कॉरिडोर', CM योगी ने दिए सर्वे के आदेश
