Move to Jagran APP

बामसेफ कार्यकर्ताओं ने किया अधिकारों के प्रति जागरूक

बामसेफ के कार्यकर्ताओं ने लोगों को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 10:24 PM (IST)
बामसेफ कार्यकर्ताओं ने किया अधिकारों के प्रति जागरूक
बामसेफ कार्यकर्ताओं ने किया अधिकारों के प्रति जागरूक

संसू, बुलंदशहर: बामसेफ के कार्यकर्ताओं ने लोगों को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के जानकारी रखने और उनके हनन होने पर आवाज बुलंद करने पर भी जोर दिया। जिससे अधिकारों की रक्षा की जा सके।

loksabha election banner

रविवार को नगर के एक होटल में बामसेफ बुलंदशहर ने संविधान जागरूकता अभियान के अतंर्गत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बीएस फोर महाअभियान को लेकर एक विचार गोष्ठी भी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के इतिहास और उनमें वर्णित अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समता, समानता सहित सभी अधिकारों के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। जिससे उनका हनन होने से रोका जा सके। उन्होंने नागरिकों के अधिकारों का हनन होने पर आवाज उठाने पर भी जोर दिया। जिससे अधिकारों का हनन करने वालों को सिखाया जा सके। वहीं उन्होंने लोगों से संविधान को जानने की भी अपील की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव जगपाल ¨सह ने किया। इस अवसर पर अमरपाल लोधी, प्रकाश ¨सह, मुकेश कुमार रजक, देवेंद्र ¨सह, राजदेव, रविकांत, देवीलाल, हर्ष, एनके सागर, भीम प्रकाश, धर्मेंद्र, मोहित व कपिल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.